
मुकेश राजपूत/ बुलंदशहर. बुलंदशहर में तैनात महिला आईपीएस अफ़सर अनुकृति शर्मा न सिर्फ अपराध और अपराधियों के प्रति, बल्कि गरीब विधवा महिला के प्रति भी संजीदा दिखी. महिला आईपीएस की सजगता और लगन की वजह से झोपड़ी में अंधेरे में रह रही विधवा महिला को बिजली का कनेक्शन मिल गया. इतना ही नहीं अनुकृति शर्मा ने विधवा महिला के बिजली कनेक्शन का भुगतान भी खुद ही किया है.
आईपीएस अफ़सर अनुकृति शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी में महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत महिला और बच्चियों की चौपाल लगाई थी. चौपाल में बुजुर्ग विधवा महिला नूरजहां ने पैसे ना होने की वजह से झोपड़ी में बिजली कनेक्शन ना होने की बात कही थी. बुजुर्ग महिला ने झोपड़ी में बिजली कनेक्शन कराने की प्रार्थना आईपीएस अनुकृति शर्मा से की थी.
अंधेरे में रहने को मजबूर थी महिला
बुजुर्ग विधवा महिला बिजली कनेक्शन ना होने की वजह से अंधेरे में रहने को मजबूर थी. अनुकृति शर्मा ने गांव खेड़ी में पहुंचकर बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर बुजुर्ग महिला की झोपड़ी में कनेक्शन करा कर झोपड़ी को रोशन किया. अंधेरे घर में रोशनी होते ही बेबस बुजुर्ग महिला के लबों पर मुस्कुराहट आ गयी.
बिजली कनेक्शन के लिए महिला के पास नहीं थे पैसे
आईपीएस अनुकृति शर्मा के इस प्रयास की चारों तरफ सराहना हो रही है. वही, बुजुर्ग विधवा महिला नूरजहां का कहना है कि बिजली कनेक्शन कराने के लिए मेरे पास पैसे नहीं थे. महिला ने झोपड़ी में बिजली कनेक्शन कराने के लिए एएसपी मेडम से प्रार्थना की थी. जिसके बाद मैडम ने उसका विद्युत कनेक्शन करा दिया है.
.
Tags: Bulandshahr news, IPS Officer, Local18, Uttar pradesh news
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 13:34 IST






