WhatsApp पर भेजते हैं Stickers तो आपके लिए आ गया है ‘बड़ा’ बदलाव, चैटिंग का मज़ा होगा डबल

WhatsApp Update: वॉट्सऐप कम्यूनिकेशन का एक आसान ज़रिया बन गया है. इसका स्टेटस फीचर, स्टिकर पैक और डिलीट फॉर एवरीवन लोगों को खूब पसंद आता है. अब मैसेजिंग ऐप अपने पॉपुलर फीचर स्टिकर में एक नई सुविधा जोड़ने जा रही है. इस नए डेवलपमेंट की मदद से यूज़र्स अब काफी बड़े स्टिकर्स भेज सकेंगे. बता दें कि लार्ज स्टिकर्स फिलहाल वॉट्सऐप के डेस्कटॉप सॉफ्टवेयर विंडोज़ बीटा के लिए है.

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट स्टोर से वॉट्सऐप का बीटा वर्जन डाउनलोड करते हैं तो आपको अपने डेस्कटॉप वर्जन पर बड़े स्टिकर्स मिल जाएंगे. WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये स्टिकर बहुत बड़े साइज़ के हैं और फिलहाल सिर्फ लिमिटेड यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध हैं.

ये भी पढ़ें- बारिश के मौसम में कितने दिन में साफ करना चाहिए AC का फिल्टर? कूलिंग और बिजली बिल से है कनेक्शन

ये देखने के लिए कि क्या आपको ये मिला है कि नहीं. आपको सिर्फ किसी भी चैट में एक स्टिकर भेजकर देखना होगा. अगर आपको विंडोज़ में भेजा गया स्टिकर बड़ा दिखता है तो समझ लीजिए कि आपको ये डेवलपमेंट मिल गया है.

अगर आपको वॉट्सऐप पर ये नहीं मिला है तो आपको लेटेस्ट अपडेट के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि रिपोर्ट में बताया गया है कि ये नया फीचर नहीं है, लेकिन अब जब आप डेस्कटॉप पर स्टिकर सेंड करते हैं तो अब आपको पहले के मुकाबले चैट में बड़े स्टिकर मिलेंगे.

रिपोर्ट के मुताबिक बड़े स्टिकर यूज़र्स को चैट में पार्टिसिपेंट पर ज़्यादा बेहतर तरीके से ध्यान देने में मदद करते हैं. हालांकि, अभी विंडोज़ के लिए वॉट्सऐप बीटा एकमात्र ऐसा वर्जन है जिसमें यह अपग्रेड दिया गया है. ये भी जानना ज़रूरी है कि डेस्कटॉप पर दिखने वाले बड़े स्टिकर्स मोबाइल डिवाइस पर बड़े साइज़ में नहीं दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें-हीट वाला मौसम बीत गया, उमस वाली गर्मी में कितने डिग्री पर चलाएं AC? कूलिंग भी रहे और बिजली का मीटर भी न भागे

बीटा में ये भी फीचर…
वॉट्सऐप एक और नया फीचर ‘Pin Duration’ लाने पर काम कर रही है. इस फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है, और बताया है कि फिलहाल ये फीचर डेवलपमेंट स्टेज पर है. ये एंड्रॉयड बीटा 2.23.12.11 अपडेट में उपलब्ध है. अगर अब आप ये सोच रहे हैं कि Pin duration क्या है, और ये कैसे काम करता है तो बता दें कि इस फीचर के तहत यूज़र्स ये चुन सकेंगे कि किसी मैसेज को चैट में कितनी देर तक पिन किया जाना चाहिए.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More