
उमेश अवस्थी/औरैया.औरैया जिले में लगातार हो रही बारिश से औरैया शहर के लोगों के लिए एक बार फिर से मुसिबत बन चुकी है. सड़कों से लेकर घरों के अंदर पानी घुसने लगा है. तो कुछ इलाकों में लोग घरों में रहने को मजबूर है. ऐसा पहली बार नही देखने को मिल रहा है. बल्कि हर साल बरसात के समय यह तस्वीरें देखने को मिल जाती है. अभी बरसात शुरू भी नही हुई लेकिन हालत बिगड़ चुके है. क्या सरकारी दफ्तर, क्या सड़के औऱ क्या इलाको में बने मकान, दुकान सब जगह पानी-पानी ही दिखाई पड़ रहा है.
प्रदेश में मानसून दस्तक देने वाला है. ऐसे में औरैया नगर पालिका क्षैत्र वर्षों से जल भराव की समस्या से जूझता चला आ रहा है. थोड़ी सी बारिश में नगर टापू से नजर आने लगता है. हालाकि पालिका प्रशासन बारिश से पहले नालों की सफाई कर जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की कोशिश करता नजर आता है. लेकिन बारिश उसकी सभी कोशिशों को फेल कर देती है.
सीवर लाइन न होना समस्या का बड़ा कारण
नगर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने वाली नगर पालिका परिसर में ही पानी भर गया है. औरैया की सदर कोतवाली में भी जलभराव हो गया है. औरैया नगर क्षेत्र में सीवर लाइन न होना समस्या का बड़ा कारण है. नगर क्षेत्र में 4 बड़े नाले है जो औरैया के 2.5 लाख आबादी क्षेत्र का पानी निकालने में असफल साबित होते है. नगरवासी काफी समय से सीवर लाइन की मांग करते रहे है. लेकिन सरकार कोई भी हो सीवर लाइन पास नहीं हो पाई है.
शहरवासियों के घरों में घुसने लगा पानी
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हर साल की यही समस्या है. बरसात होती है तो नाली का पानी घर के अंदर भरता है और तो और घर मे रखे कपड़े पलंग और समान सब पानी से गिला हो जाता है. कई बार शिकायत पालिका में की लेकिन कोई सुनवाई नही होती जिसका नुकसान हम लोग भुगताना पड़ता है. सीवर लाइन न होने की वजह से यह समस्या आती है. क्योंकि नगर पालिका के पास कोई भी व्यवस्था नहीं है पानी निकालने की.
जल भराव की बड़ी समस्या
नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल भी मानते है कि नगर क्षेत्र में जल भराव की बड़ी समस्या है. शासन को नाला निर्माण के लिए 21 करोड़ की डीपीआर भेजी गई है. डीपीआर में कुछ कमी पाई गई है जिससे जल्द संशोधित कर भेजा जाएगा. जिससे गोविंद नगर, नारायणपुर सहित कई मोहल्लों की जल निकासी की समस्या का समाधान होगा. नाला पूरा कवर्ड किया जाएगा जिसमे चेंबर भी बनाए जाएंगे.
.
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 12:50 IST






