
सच्चिदानंद/पटना. ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे के द्वारा कई समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इन स्पेशल ट्रेनों के प्रति यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया एवं अत्याधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे के द्वारा पिछले दिनों 16 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार किया गया था. इसी क्रम में और सात जोड़ी समर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है. इनमें पटना और दानापुर से आनंद विहार को जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं.
दानापुर और आनंद विहार के बीच गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन 25 जून तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को किया जा रहा था. इसके परिचालन में अब और दो फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 02 जुलाई और 09 जुलाई को चलाने का निर्णय लिया गया है. वापसी में आनंद विहार और दानापुर के बीच गाड़ी संख्या 03258 आनंद विहार-दानापुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 जून तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को किया जा रहा था. इसके परिचालन में अब और 02 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 03 जुलाई और 10 जुलाई को चलाने का निर्णय लिया गया है.
समर स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाये गये फेरे
पटना और आनंद विहार के बीच गाड़ी संख्या 03255 पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन 29 जून तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार और रविवार को किया जा रहा है. इसके परिचालन में अब और चार फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 02 जुलाई से 13 जुलाई तक रविवार और गुरुवार को चलाने का निर्णय लिया गया है. वापसी में आनंद विहार और पटना के बीच गाड़ी संख्या 03256 आनंद विहार-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30 जून तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को किया जा रहा है. इसके परिचालन में अब और चार फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 03 जुलाई से 14 जुलाई तक शुक्रवार और सोमवार को चलाने का निर्णय लिया गया है.
पटना और आनंद विहार के बीच गाड़ी संख्या 02391 पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24 जून तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को किया जा रहा है. इसके परिचालन में अब और तीन फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 01 जुलाई से 15 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को चलाने का निर्णय लिया गया है. वापसी में आनंद विहार और पटना के बीच गाड़ी संख्या 02392 आनंद विहार-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन 25 जून तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को किया जा रहा था. इसके परिचालन में अब और तीन फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 02 जुलाई से 16 जुलाई तक रविवार को चलाने का निर्णय लिया गया है.
.
Tags: Bihar News in hindi, Indian Railways, Local18, PATNA NEWS, Special Train
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 11:34 IST






