
देश के अधिकांश राज्यों में बारिश का दौर जारी है. कहीं मूसलाधार तो कहीं झमाझम बारिश हो रही है. दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर सहित कई राज्यों में बारिश हो रही है. हालांकि पहाड़ी राज्यों में बारिश ने लोगों को मुश्किलों में डाल दिया है. हिमाचल प्रदेश में बारिश के चलते स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों की भी जान मुसीबत में फंसी हुई है. वहीं उत्तराखंड में बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले 6 दिनों तक बारिश का सिलसिला अधिकांश राज्यों में जारी रहेगा.
देश के अधिकांश राज्यों में अब मानसून पूरी तरह से पहुंच चुका है. इसके चलते जगह-जगह बारिश का सिलसिला शुरू हो गया. जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित उत्तर प्रदेश में भी मानसून की एंट्री हो चुकी है. पूर्वांचल के रास्ते एंट्री करने के बाद मानसून ने पश्चिमी यूपी और मध्य हिस्से सहित पूरे प्रदेश में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. इस वजह से सभी जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई है.
वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बारिश के चलते लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं. बीते सोमवार को हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन ने जानकारी दी थी कि बारिश संबंध घटनाओं में 6 से अधिक लोगों की मौत हो गई. वहीं उत्तराखंड में भी दो लोगों की मौत हो गई. जम्मू-कश्मीर के रामबन सेक्टर में लैंडस्लाइड के चलते सड़कों पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई. मौसम विभाग ने इन तीनों राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है. यहां पढ़िए मौसम से जुड़ी हर अपडेट…






