पलामू की मैट्रिक पास छात्रा का दिल्ली में शोषण, लव के फरेब में फंसी लड़की पहुंची पुलिस के पास, जानिए पूरा मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नीलकमल/पलामू. प्रेम के नाम पर फरेब का एक मामला पलामू से सामने आया है. यहां एक युवती को एक युवक ने शादी का झांसा देकर दिल्ली बुलाया और शारीरिक संबंध बनाने के बाद युवती को दगा दे दिया. कई महीनों तक यौन शोषण बनाने के बाद उक्त युवक ने शादी से इंकार कर दिया. बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती की शादी 22 जून 2023 को होनी थी. लेकिन, शादी से पहले बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया और युवती के साथ फिजिकल रिलेशन बनाया.

मामला पलामू जिले के पाकी थाना क्षेत्र के परसिया गांव का है. यहां मैट्रिक पास एक छात्रा का गांव के ही पंकज गुप्ता नाम के युवक से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम तब हुआ जब पिछले साल 2022 में उक्त युवती मैट्रिक की परीक्षा दे रही थी. इसी दौरान पंकज गुप्ता ने युवती का मोबाइल नंबर लिया था और तब से लगातार फोन पर बात होते होते दोनों के बीच प्रेम हो गया. एक साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध रहा. लेकिन, आरोपी पंकज का मकसद सिर्फ युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाना था. इसलिए जब भी पीड़िता शादी के लिए दबाव बनाती थी पंकज गुप्ता टाल देता था.

पंकज हमेशा अपनी प्रेमिका को शादी का झांसा देता रहा. शादी करने बोलने पर हमेशा टालमटोल करता रहा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. इसी क्रम में युवती के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी. 22 जून 2023 को उसकी शादी होनी थी. इसकी भनक पंकज को लगी तो उसने एक बार फिर साजिश की और युवती को शादी के डेट से ठीक पहले यह कहकर दिल्ली बुला लिया कि वह उससे शादी करेगा. युवती आनन-फानन में घर से भागकर पंकज के साथ चली गई. मगर फिर एक बार पंकज ने दिल्ली में वही किया जो पहले से करता रहा था. युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर जब युवती शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो शादी से इंकार कर दिया.

मामले में केस दर्ज
दिल्ली में लगातार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद जब शादी से पंकज इनकार किया तो युवती अपने घर लौट आई. इसके बाद परिजनों से मिलकर आरोपी के खिलाफ पाकी थाने में यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया और प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है. लेकिन, आरोप के अनुसार, थाना में मामला दर्ज होने के बाद पंकज के परिजन पीड़ित युवती के ऊपर दबाव बनाने लगा और पैसे देकर मामला को रफा-दफा करने को कहने लगा. दूसरी ओर युवती के परिजन पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

पुलिस ने ये कहा
इधर, पाकी थाना पुलिस ने युवती के आवेदन के आधार पर पुलिसिया कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है. पाकी थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव ने बताया कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी. युवती के आवेदन के आधार पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया है.

Tags: Girl raped, Love affair, Love affairs, Love marriage, Minor girl rape, Minor Girl Rape Case, Rape Accused, Rape Case, Rape FIR, Rape victim

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें