पहली मुलाकात में हरियाणा की टीचर को दिल दे बैठा ये साउथ स्टार, 6 फुट लंबे डैशिंग हीरो की दुल्हन करती है ये काम


कबीर ने शादी के दौरान क्रीम कलर की शेरवानी पहनी और उनकी दुल्हन लाल रंग के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. अभिनेता ने फरीदाबाद के एक नामी होटल में परिवारवालों और दोस्तो की मौजूदगी में शादी की.

जानकारी के अनुसार, कबीर की शादी में हरियाणा के कई नामी गिनामी हस्तियां शामिल हुईं. कबीर और उनकी पत्नी सीमा ने मीडिया के सामने अपने फैंस का आभार व्यक्त किया. अभिनेता ने कहा, कि ‘मैं बहुत खुश और कृतघ्न महसूस कर रहा हूं. जीवन के इस नए सफर के लिए मैं भगवान और आप सबके प्यार का आभारी हूं. सीमा एक बहुत अच्छी पत्नी हैं और मैं उनके लाइफ का सबसे बड़ा हीरो हूं.’ आपको बता दे कि कबीर ने हाल ही में अपनी पत्नी सीमा के बारे में कहा था कि ‘जब मैं सीमा से मिला तभी मुझे लगा कि यही हैं जो मुझे और मेरे परिवारवालों को बेहतर ढंग से समझ सकती हैं और संभाल भी सकती हैं. हालांकि वो बहुत ही साधारण परिवार से आती है जहां उनके यहां कोई भी फिल्म इंडस्ट्री में काम नही करता. पेशे से वो एक टीचर हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं.’ कबीर खुद भी हरियाणा के गुहाना से आते हैं लेकिन पहचान उन्हें साउथ फिल्म इंडस्ट्री से मिली है. वे जाट फैमिली से ताल्लुक रखते हैं लेकिन 2011 में वे करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए थे. चूंकि कबीर एक डैशिंग पर्सनालिटी रखते हैं और करियर की शुरुआत में उन्होंने कई इंटरनेशनल फैशन वीक में पार्टीसिपेट किया. आखिरी बार कबीर दुहन गुना शेखर निर्देशित सामंथा रुथ प्रभु और देव मोहन स्टारर फिल्म शाकुंतलम में किंग असुर की भूमिका में दिखे थे. फिल्म में उन्होंने अपनी बेमिसाल एक्टिंग का एक और लोहा मनवाया.  बहुत ही जल्द वो बॉलीवुड के एक बड़े प्रोजेक्ट में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देने वाले हैं. लेकिन इससे पहले कबीर दुहन सिंह को उनकी इस वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत के लिए ढेरो बधाइयां. फोटो में अपनी दुल्हन की मांग में सिंदूर भरते हुए कबीर

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More