
(शैलेंद्र सिंह) भोपाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जून को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर भोपाल-इंदौर और रानी कमलापति-जबलपुर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. 28 जून से ये दोनों वंदे भारत ट्रेनें नियमित संचालित होने लगेंगी. इन गाड़ियों के किराए में कैटरिंग सर्विस भी दी गई है. हालांकि, ये लोगों पर निर्भर करेगा कि वे कैटरिंग सर्विस लेना चाहते हैं या नहीं. लोगों ने दोनों ट्रेनों में एडवांस बुकिंग करा ली है. भारतीय रेलवे प्रबंधन नें दोनों ट्रेनों में 8-8 कोच लगाए हैं. इसमें 1-1 एक्जीक्यूटिव क्लास और 7-7 एसी चेयरकार कोच लगाए गए हैं.
भोपाल-इंदौर वंदे भारत का किराया: उज्जैन- एसी चेयरकार 745 रुपये, एग्जीक्यूटिव 1370 रुपये, इंदौर- एसी चेयरकार 910 रुपये, एग्जीक्यूटिव 1600 रुपये. यह ट्रेन भोपाल स्टेशन से ही चलेगी. इसमें 264 रुपये कैटरिगं सर्विस चार्ज जुड़ा हुआ है.
रानी कमलापति-जबलपुर का किराया: नर्मदापुरम- एसी चेयरकार 425 रुपये, एग्जीक्यूटिव 810 रुपये, इटारसी- एसी चेयरकार 650 रुपये, एग्जीक्यूटिव 1070 रुपये, पिपरिया- एसी चेयरकार 745 रुपये, एग्जीक्यूटिव 1265 रुपये, नरसिंहपुर एसी चेयरकार 910 रुपये, एग्जीक्यूटिव 1600 रुपये, जबलपुर एसी चेयरकार 1055 रुपये, एग्जीक्यूटिव 1880 रुपये. इसमें कैटरिंग सर्विस के 175 रुपये जोड़े गए हैं.
.
Tags: Indian Railways, Narendra modi, Vande Bharat Trains
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 10:53 IST






