Job Fair: बक्सर रोजगार मेला में 91 युवाओं को मिला ‘ऑन द स्पॉट’ ऑफर लेटर, इतनी मिलेगी सैलरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गुलशन सिंह/बक्सर. बिहार के बक्सर में श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर में एक दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया. नियोजन मेला को लेकर संयुक्त श्रम भवन के सभागार में काउंसिलिंग के लिए स्टॉल लगाया गया था. जिसमें AAMDHANI PVT. LTD जॉब हायरिंग एजेंसी के द्वारा DBG (Leading Mobile Manufacturing Industry) कंपनी में भर्ती के लिए योग्य युवाओं का चयन किया गया. रोजगार मेला को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला. बड़ी संख्या में युवा इसमें शामिल होने पहुंचे थे.

जिला नियोजनालय के वाईपी रोहित भारती ने बताया कि यह रोजगार मेला नियोजक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगाया गया था. उन्होंने बताया कि इस मेले की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क थी. रोजगार मेले में कुल 151 आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसमें से स्थल पर 91 अभ्यर्थियों को चयन कर उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किया गया. इसके आलावा, अन्य अभ्यर्थियों को सरकारी विभागों के द्वारा चलाए जा रहे स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न योजनाओं में व्यवसायिक मार्गदर्शन दिया गया.

हर माह 40,000 रुपये तक मिलेगी सैलरी

वाईपी रोहित भारती ने बताया कि रोजगार शिविर में कंपनी के द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार (इंटरव्यू) भी लिया गया. उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को पंजाब, हरियाणा सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में काम करने का अवसर मिलेगा. योग्यता के आधार पर चयनित युवाओं की सैलरी फिक्स की जाएगी.

उन्होंने बताया कि रोजगार मेला पूरी तरह नि:शुल्क लगा था. इसमें कंपनियों ने स्वयं की चयन प्रक्रिया अपनाते हुए नियुक्ति की. उन्होंने बताया कि कंपनियों ने उम्मीदवारों की नियुक्ति अपने मापदंड पर एडमिन, एचआर, फाइनेंस, प्रोडक्शन, मेंटेनेंस कार्य के लिए किया है. कंपनी के द्वारा चयनित उम्मीदवारों को वेतन के रूप में न्यूनतम 18,000 रुपये से लेकर अधिकतम 40,000 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया गया है.

Tags: Bihar News in hindi, Buxar news, Job news, Jobs 18, Local18, Naukri

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें