Heavy Rain in MP: मध्य प्रदेश में जमकर बरस रहे बदरा, आज कई जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार, IMD का अलर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल. मध्य प्रदेश में मानसून ने दस्तक देने के साथ ही जोर पकड़ा हुआ है, जिसका असर दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय रुप से पूरे प्रदेश में फैलने और लगातार बारिश के रुप में देखा जा सकता है. झमाझम बारिश का दौर प्रदेश के अधिकतर जिलों में जारी है जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए है. राजधानी भोपाल समेत, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, रायसेन, सागर, नर्मदापुरम, छतरपुर, धार, खंडवा, बैतूल और सतना जिले में भारी बारिश दर्ज की गई है.

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में ऐसे ही बारिश का अनुमान जताया है. साथ ही मूसलाधार बारिश की भी चेतावनी दी गई है. वहीं कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की आशंका जताई गई है. इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की बात कही है.

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश
प्रदेश के अधिकांश जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे नदियों का जलस्तर भी ऊपर उठने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन सबसे ज्यादा उमरिया जिले में बारिश रिकॉर्ड की गई. यहां सुबह से लेकर शाम तक करीब 132 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा मंडला में 63, पचमढ़ी में 35, जबलपुर में 28.1, दमोह में 21, बालाघाट में 19, नर्मदापुरम में 15, नरसिंहपुर में 8, सिवनी में 7, खजुराहो में 5.6, सागर-नौगांव-खंडवा में 5, रायसेन-छिंदवाड़ा-धार में 4, सतना और बैतूल में 1 व राजधानी भोपाल में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई.

नरसिंहपुर में घरों में घुसा पानी
नरसिंहपुर में लगातार बारिश के बाद पानी लोगों के घरों में घुस गया. जिले में जोरदार बारिश जारी के चलते बस्तियां तरबतर हो गई और प्रशासन के इंतजामों की पोल खुल गई. शहर के रामनगर, बरगी कॉलोनी, गणेश नगर सहित कई कालोनी के घरों में पानी घुस गया. वहीं सड़कों पर बारिश के कारण नदियों सी हालत देखने को मिली. साथ ही निचली बस्तियों में जलभराव के चलते घरों में पानी भर गया.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, सागर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल और हरदा जिले में अत्याधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं राजधानी भोपाल सहित रायसेन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, उज्जैन, इंदौर, देवास, धार, खंडवा, खरगोन, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, कटनी, दमोह, डिंडोरी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और शहडोल जिलों में भी भारी बारिश की आशंका जताई है.

Tags: Bhopal news, Monsoon news, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें