
हाइलाइट्स
केयरटेकर की नौकरी की सूचना scapethecity.org पर पोस्ट की गई.
दो प्यारे कुत्तों की अच्छी देखभाल करने के लिए अनुभवी नैनी की तलाश
केंसिंग्टन फैमिली ने बाकायदा जॉब के लिए वेबसाइट पर इश्तहार दिया है
लंदन. लोग अब इंसानों से ज्यादा कुत्तों की वफादारी पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं. कुत्तों को पालने और उनसे बच्चों के तरह व्यवहार करने का क्रेज खूब बढ़ रहा है. महंगे पालूत कुत्तों की देखभाल पर लोग अब अपने बच्चों की तरह खूब पैसा भी खर्च करते हैं. ताजा मामला यूनाइटेड किंगडम (यूके) के केंसिंग्टन के एक परिवार का सामने आया है जहां उन्होंने एक नौकरी ऑफर की है. इस जॉब पोस्ट को साझा करते हुए परिवार को एक फुलटाइम डॉग केयर टेकर नैनी यानी आया की तलाश है. यह परिवार नैनी जॉब के लिए वेतन के रूप में £1,00,000 (सगभग 1 करोड़ रुपये) का भुगतान करने को तैयार है.
इस बीच देखा जाए तो लोगों में कुत्तों को अपने परिवार का सदस्य व बच्चा मानने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. वह पालतू कुत्ते को अपने फैमिली मैंबर की भांति मानकर चल रहे हैं. उसके खान पान से लेकर उसकी हर चीज का बहुत ही संजीदा तरह से खयाल रखते हैं. लेकिन यह प्यार और स्नेह इस कदर होगा कि उसके लिए आया (Nanny) रखने पर £1,00,000 (लगभग 1 करोड़ रुपये) का भुगतान किया जाएगा. यह बेहद ही चौंकाने और हैरान करने वाली बात है. इसके लिए केंसिंग्टन का परिवार पूरी तरह से तैयार है.
PHOTOS: बहुत खतरनाक है यह कुत्ता, इस खूंखार डॉग पर यहां हुई बैन लगाने की मांग, जानें इसके बारे में
इस तरह के जॉब ऑफर को देखकर एक बार तो विश्वास नहीं होगा. लेकिन यूके के केंसिंग्टन की फैमिली ने इसको पूरा करने के लिए बाकायदा जॉब ऑफर के लिए वेबसाइट पर इश्तहार भी दे डाला है. नौकरी की सूचना scapethecity.org पर पोस्ट की गई. वेबसाइट पर नौकरी की पोस्ट साझा की गई जहां फैमिली ने फुलटाइम नैनी की डिमांड की. इसका वेतन भी भारी भरकम निर्धारित करते हुए £1,00,000 रखा है.
नौकरी के विवरण में यूके फैमिली ने साफ और स्पष्ट किया गया है कि हमें अपने दो प्यारे कुत्तों की अच्छी और शीर्ष स्तर की देखभाल करने के लिए अनुभवी नैनी की तलाश है जोकि इसका विशेष तरह से खयाल रख सके. परिवार को वाकई ऐसी आया की तलाश है जोकि उनके कुत्तों की समग्र भलाई, खुशी और सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम काम कर सके. उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियों और खास जरूरतों को भी इश्तहार में साझा किया जिनकी वो कर्मचारी से अपेक्षा करते हैं.
.
Tags: Dog Lover, Jobs, UK News, United kingdom, World news in hindi
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 10:06 IST






