
भोपाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल पहुंच गए हैं. वे यहां भोपाल-इंदौर, भोपाल-जबलपुर वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. पीएम मोदी यहां ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे. भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में देश के 543 लोकसभा से बूथ विस्तारक बुलाए गए हैं. पीएम मोदी 3 हजार से ज्यादा बूथ विस्तारकों से सीधा संवाद करेंगे. इसके अलावा वे देश के 10 लाख बूथों पर डिजिटल रैली को संबोधित करेंगे. यहां मध्य प्रदेश के 64 हजार बूथों पर पीएम का सम्बोधन होगा. कार्यक्रम के बाद पांच चुनावी राज्यों के चिन्हिंत इलाकों में कार्यकर्ता रवाना होंगे.
दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पुलिस भी अलर्ट पर है. 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे. बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के आसपास 3 किलोमीटर तक का इलाका रेड जोन घोषित कर दिया गया है. तीनों जगहों पर किसी भी तरह की पैराग्लाइडर, ड्रोन, हॉट बलून और अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट उड़ाने पर रोक लगी हुई है. केवल कमर्शियल फ्लाइट को ही छूट दी गई है.
.
Tags: Mp news, Narendra modi, Vande Bharat Trains
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 09:55 IST






