जब अचानक आए तूफान में फंसा रॉयल कैरेबियन क्रूज, ताश के पत्‍तों की तरह उड़ीं कुर्सियां, देखें Video


हाइलाइट्स

यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को क्रूज से उड़ती लाउंज कुर्सियों, ढीली वस्तुओं से बचते देखा गया
गनीमत है कि इस तूफान से क्रूज पर सवार किसी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई
तूफान में कई जगहों पर सड़क क‍िनारे बड़े पेड़ ग‍िरे, रोड बाध‍ित हुई, कई घरों को भारी नुकसान

फ्लोर‍िडा. अमेर‍िका के मध्यपश्चिम और दक्षिण में रव‍िवार को आए तूफान (Tornadoes) में दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं इंडियाना और अरकंसास में कम से कम 3 लोगों की मौत की खबर है. फ्लोरिडा (Florida) के पोर्ट कैनावेरल में खड़ा एक रॉयल कैरेबियन क्रूज जहाज (Royal Caribbean Cruise) यात्रियों के प्रस्थान के लिए तैयार था. लेक‍िन यात्र‍ियों के इसमें चढ़ने के तुरंत बाद आई शक्तिशाली आंधी (Powerful Storm) में यह फंस गया. अचानक आए इस तूफान में क्रूज के ऊपरी डेक से सामान को उड़ते देखा जा सकता है. इस दौरान क्रूज के चालक दल और यात्र‍ियों को खुद को बचाने की कोश‍िश करते हुए देखा जा सकता है.

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताब‍िक फ्लोरिडा के पोर्ट कैनावेरल में खड़ा रॉयल कैरेबियन क्रूज यात्रियों को लेकर प्रस्थान करने को पूरी तरह से तैयार था. लेक‍िन अचानक आए तूफान में यह फंस गया. इस दौरान यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को क्रूज पर लाउंज कुर्सियों, छतरियों और अन्य ढीली वस्तुओं से बचते हुए देखा गया. गनीमत यह रही क‍ि क‍िसी को गंभीर चोट नहीं आई.

ये भी पढ़ें- अमेरिका में रेल पुल ढहा, मालगाड़ी के कई टैंकर नदी में गिरे, डामर और सल्फर पानी में बहा, कई इलाकों में वॉटर सप्लाई बंद

इस बीच देखा जाए तो अमेरिका के मिडवेस्ट, साउथ में आए तूफान के कारण 3 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं. अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि रविवार को अमेरिका के मध्यपश्चिम और दक्षिण में तूफान आया जिससे दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो गए और इंडियाना और अरकंसास  में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है.

उधर, राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि रविवार को मध्य इंडियाना और अरकंसास में गंभीर तूफान की सूचना मिली. स्थानीय मीडिया की फोटो और वी‍ड‍ियो फ़ुटेज से पता चला है क‍ि इस तूफान में कई जगहों पर सड़क क‍िनारे बड़े पेड़ ग‍िर गए ज‍िसकी वजह से रोड बाध‍ित हो गई. कई घरों को भी भारी नुकसान हुआ है. अधिकारियों का कहना है क‍ि इंडियाना और आस-पास के राज्यों में भारी मात्रा में ओलावृष्टि की भी सूचना मिली है.

माना जाता है क‍ि टेक्सास और फ्लोरिडा में खतरनाक हीट वेव (Heat Wave) के चलते घातक बवंडर पैदा हुआ है. इस माह कई राज्‍यों में बवंडर में कम से कम 4 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, बाढ़ (Flooding) की वजह से भी करीब 150 लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना पड़ा है.

Tags: Florida, US News, World news in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More