Jharkhand Weather Update: राज्य भर में छाया मॉनसून, 27-28 जून को होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शिखा श्रेया, रांची. झारखंड में मानसून पूरी तरह फैल चुका है. लिहाजा सभी इलाकों में बारिश दिखने लगी है. बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है. लोगों को गर्मी से राहत मिली है. हालांकि, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने के चलते झारखंड में आने वाले दो-तीन दिनों में बेजोड़ बारिश होने की संभावना है. जिसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है.

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने की वजह से पूरे झारखंड में अच्छी खासी बारिश देखने को मिल रही है और लगभग सभी स्थानों में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिली हैं और मॉनसून भी काफी एक्टिव देखने को मिल रहा हैं. जिससे अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई है और मौसम भी खुशनुमा हो गया है.

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव से झारखंड में अच्छी बारिश
मौसम केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने से झारखंड में अधिक बारिश देखने को मिलेगी. खास कर 27 और 28 को खासकर अधिक बारिश देखने को मिलेगी. 29 जून को बारिश में थोड़ी कमी आएगी और 30 जून को और कमी आएगी. चेतावनी की बात करें तो 27 जून को झारखंड के पश्चिमी व दक्षिण भाग जैसे सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा और इससे सटे मध्य भाग में भारी बारिश होने की संभावना है व 28 जून को धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और संथाल के सटे हुए इलाकों में भारी बारिश होने का संभावना हैं.

इन 2 दिनों में लोगों को काफी सावधानी बरतनी हैं. क्योंकि बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका हैं. कृषि की नजर से किसानों के लिए बारिश काफी लाभदायक साबित होगी.

अधिकतम तापमान में आई गिरावट
अधिकतम तापमान की बात करें सोमवार को बोकारो का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री, चतरा 32.8 डिग्री, देवघर 34.9 डिग्री, गढ़वा 34 डिग्री, गिरिडीह 32.4 डिग्री, गोड्डा 35 डिग्री, गुमला 29.7 डिग्री, हजारीबाग 29.7 डिग्री, खूंटी 29 डिग्री, लातेहार 30 डिग्री, पाकुड़ 33.7 डिग्री, पलामू 33.8 डिग्री, रामगढ़ 29.4 डिग्री, रांची 28.2 डिग्री, साहिबगंज 35.1 डिग्री, सिमडेगा 29.3 डिग्री, पश्चिम सिंहभूम 26.8 डिग्री, जमशेदपुर 31.3 डिग्री व डाल्टनगंज 34.1 डिग्री रहा.

Tags: Jharkhand news, Ranchi news, Weather Alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें