
हाइलाइट्स
अचानक धन लाभ होने या कोई वसीयत प्राप्त होने की स्थिति बन सकती है.
नौकरीपेशा लोगों को काम के लिए तारीफ और सम्मान दोनों की प्राप्ति होने के अच्छे योग चल रहे हैं.
Saptahik Rashifal June 2023: जून का अंतिम सप्ताह आज रविवार 25 जून से शुरू है. इस सप्ताह में मेष राशि के जातक जमीन-जायदाद और अचानक धन लाभ होने से मालामाल हो सकते हैं. वहीं वृष के नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के लिए तारीफ और सम्मान दोनों की प्राप्ति होने के अच्छे योग चल रहे हैं. मिथुन राशिवालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है. जानें कैसा रहेगा मेष, वृष और मिथुन के लिए नया सप्ताह?
मेष साप्ताहिक राशिफल 2023 जून
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. विवाहित लोग गृहस्थ जीवन को एंजॉय करेंगे और जीवनसाथी की खुशी के लिए काफी कुछ करेंगे. अभी साथ शॉपिंग पर जाने, कहीं मूवी देखने जाने या कहीं घूमने जाने की भी प्लानिंग होगी. घर में हल्के-फुल्के तनाव के बीच प्यार भी पनपेगा. लव बर्ड्स के लिए यह सप्ताह अच्छा है. आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा और आपकी प्रेम भरी जिंदगी और भी खुशनुमा हो जाएगी. आपके प्रिय आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकते हैं. इस सप्ताह की शुरुआत में आप अपने दिल की सुनेंगे और कोई क्रिएटिव काम करेंगे. अपनी किसी खास इच्छा को पूरी करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको सुकून मिलेगा.
इसे भी पढ़ें: Saptahik Rashifal June 2023: कन्या राशिवालों को मिल सकता है बड़ा पद, सिंहवालों के लिए विदेश यात्रा का योग
जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी. अचानक धन लाभ होने या कोई वसीयत प्राप्त होने की स्थिति भी बन सकती है. नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति सजग रहेंगे और अपने काम को और भी अच्छा बनाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे. इस दौरान आपको कोई नया असाइनमेंट मिल सकता है. अपने बॉस से आपको थोड़ी प्यार से बात करनी होगी. बिजनेस क्लास लोग अपनी बुद्धि का भरपूर उपयोग करेंगे और इससे कोई बड़ा सौदा आपके हाथ लग सकता है. इससे आपकी आर्थिक स्थिति में भी जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिलेगी. विद्यार्थियों की बात करें तो तो उनके लिए यह सप्ताह बेहतर रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा और इसके बेहतर परिणाम भी हासिल होंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपकी सेहत में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा. ऐसे में सेहत के प्रति थोड़ी भी लापरवाही न बरतें. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत और अंतिम दो दिन बेहतर रहेंगे.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 2023 जून
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में आप पारिवारिक जरूरतों पर ध्यान देंगे. घरेलू कार्यों में भी साथ देंगे. आपकी माताजी से विशेष स्नेहपूर्ण मुलाकात और बातचीत होगी. यात्रा के लिए इस सप्ताह की शुरुआत अनुकूल है. विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन के तनाव से बाहर निकलेंगे और उस समय प्रेम अनुकूलता और निकटता बढ़ेगी. प्रेम संबंधी मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आपके रिश्ते में प्रेम में वृद्धि होगी. आपके संबंध जिनसे जुड़ रहे हैं, वे आपके लिए काफी खास रहेंगे. विवाहितों को अपना दांपत्य जीवन मधुर बनाने के लिए अपने जीवनसाथी के लिए कोई अच्छा सा गिफ्ट लाना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Saptahik Rashifal June 2023: वृश्चिक वालों को हो सकती है धन हानि, धनु राशिवालों के पद में होगी वृद्धि
नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के लिए तारीफ और सम्मान दोनों की प्राप्ति होने के अच्छे योग चल रहे हैं. इस समय आपका इंक्रीमेंट भी हो सकता है. यदि आप कोई बिजनेस करते हैं, तो इस सप्ताह यात्रा के माध्यम से आपके कुछ नए संपर्क बनेंगे, जो आपके काम आएंगे. विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहेगा. आपने पूर्व में जो मेहनत की है, अब आपको उसका फल मिलेगा और आपको अच्छे मार्क्स मिलेंगे. कंपटीशन में सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी
आपकी सेहत अच्छी रहेगी. कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आती, लेकिन अपने खानपान पर ध्यान दें. यात्रा के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 2023 जून
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है. विवाहितों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और लव लाइफ में भी खुशी भरे पल आएंगे. एक-दूसरे के साथ समय बिताने के खूब मौके मिलेंगे. इस सप्ताह यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी. इससे बिजनेस में लाभ के सौदे मिलेंगे, जिससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. दोस्तों का सहयोग मिलने से मन में खुशी का भाव रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी सप्ताह अच्छा रहने वाला है. आपका अनुभव और आपकी कार्यकुशलता आपके हक में फैसला सुनाएगी. आपके बॉस आपसे खुश नजर आएंगे. हालांकि सीनियर मैनेजमेंट में से ही कोई व्यक्ति ऐसा भी होगा, जो आपको ज्यादा पसंद नहीं करता होगा, उससे अपने संबंध अच्छे बनाने की कोशिश करें.
ये भी पढ़ें: Saptahik Rashifal June 2023: मीन राशिवालों का टूट सकता है प्रेम संबंध, कुछ लोगों को बर्दाश्त नहीं खुशी आपकी
आपके खर्चों में तेजी आएगी, लेकिन इनकम भी अच्छी रहेगी. कुछ खर्च ऐसे होंगे, जो आपको परिवार की जिम्मेदारियों पर करने होंगे. विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए समय अच्छा रहेगा. वे पढ़ाई पर ध्यान देंगे. अभी किसी से भी बुरा न बोलें, पढ़ाई में मन लगेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा. खान-पान पर ध्यान दें. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी है.
.
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 09:00 IST






