नोबेल पुरस्कार विजेता और लिथियम-ऑयन बैटरी के आविष्कारक जॉन गुडइनफ का 100 वर्ष की आयु में निधन


न्यूयॉर्क: लिथियम-ऑयन बैटरी के आविष्कारक जॉन बी गुडइनफ का 100 वर्ष की आयु में टेक्सास के ऑस्टिन शहर में निधन हो गया. गुडइनफ की मृत्यु की घोषणा टेक्सास विश्वविद्यालय द्वारा की गई है. उन्होंने रविवार को अपनी अंतिम सांस ली. जॉन गुडइनफ ने मॉर्डन लाइफ में सबसे कारगर रहने वाली लिथियम ऑयन बैटरी को बनाया है. आपके मोबाइल और लैपटॉप से लेकर कई चीजों में इसी बैटरी का इस्तेमाल होता है. इस बैटरी की वजह से फॉसिल ईंधन पर निर्भरता कम हुई है.

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, गुडइनफ ने दुनिया के विकास में अपना बड़ा योगदान दिया. आज उनकी वजह से सेलफोन, कंप्यूटर और पेसमेकर से लेकर इलेक्ट्रिक कारों तक के उपकरणों को रिचार्ज करने के लिए लिथियम-ऑयन बैटरी की जरूरत होती है. गुडइनफ को रसायन विज्ञान में 2019 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था. अपने योगदान पर गुडइनफ ने कहा था, “हमने कभी नहीं सोचा था कि यह इलेक्ट्रॉनिक्स और बाकी सभी चीजों में यह क्रांति ला देगा.”

Titan Submarine: टाइटन पनडुब्बी हादसे की जांच में कई इंटरनेशनल एजेंसियां जुटीं, धमाके की असली वजह आएगी सामने?

गुडइनफ टेक्सास विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग के प्रोफेसर थे. जॉन गुडइनफ ने ऐसे मैटेरियल्स की खोज की जो हायर वोल्टेज पर भी काम कर सकते थे. उन मैटेरियल्स में ज्यादा एनर्जी को स्टोर किया जा सकता है. जॉन गुडइनफ ने 90 के दशक में ही हल्की लिथियम बैटरी की खोज कर ली थी. इसके पहले बैटरियों के फूल जाने और खराब होने की काफी समस्या रहती थी. जॉन गुडइनफ की खोज के बाद बैटरी के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आए. ज्यादा पावरफुल और छोटे साइज की बैटरियां डेवलप हुईं, जो ज्यादा वक्त तक चलती थीं. जानकारों के मुताबिक यही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है.

Tags: America News, Oxford university

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More