
हाइलाइट्स
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन वरदान सिद्ध हो सकता है.
आपको व्यापार में बड़ा और सुखद परिवर्तन प्राप्त हो सकता है.
Jupiter Transit Bharni Nakshatra : ज्योतिष शास्त्र में देव गुरु बृहस्पति को अदालत का कारक ग्रह माना जाता है. सबसे शुभ और बड़ा ग्रह बृहस्पति ने 21 जून 2023 को भरनी नक्षत्र में प्रवेश किया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 22 अप्रैल 2023 को बृहस्पति ग्रह ने मेष राशि में गोचर करते हुए अश्विनी नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश किया था. वहीं, 21 जून 2023 को भरनी नक्षत्र के दूसरे चरण में बृहस्पति ग्रह का गोचर हुआ है. साल 2023 में 27 नवंबर को गुरु ग्रह अश्वनी नक्षत्र के पहले चरण में गोचर करेंगे. बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन का असर तीन राशि के जातकों पर सकारात्मक रूप से देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से वे कौन सी तीन राशियां हैं.
मेष राशि के जातक
वैदिक ज्योतिष में बताया गया है कि जिन जातकों के राशि मेष है उनके लिए गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ माना जा रहा है. मेष राशि के जातकों के लग्न भाव में गुरु और राहु की युति बनी है. इस समय आपको करियर और व्यापार में तरक्की मिलेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, धन लाभ के योग बन रहे हैं. वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी.
यह भी पढ़ें – करियर को लेकर हैं कंफ्यूज, राशि के अनुसार चुनें अपनी राह, जानें पहली 4 राशियों के लिए कौनसा क्षेत्र सही
मिथुन राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि मिथुन है उनके लिए गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी और शुभ माना जा रहा है. यदि आप व्यापारी हैं तो आपको अच्छा खासा मुनाफा मिलेगा. आय के अनेक स्त्रोत बनेंगे. संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकते हैं, यदि आप प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो समय अच्छा है. विदेश जाने के भी योग बन रहे हैं. विदेश यात्रा आपके लिए सुखद अनुभव और धन प्राप्ति के लिए सही रहेगी.
यह भी पढ़ें – बन रहा शनि और मंगल का समसप्तक योग, 1 जुलाई से दिखेगा इसका असर, देश में बड़ी हलचल की आशंका
कर्क राशि के जातक
वैदिक ज्योतिष में बताया गया है कि जिन जातकों की राशि कर्क है उनके लिए गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ होने जा रहा है. आपको हर क्षेत्र में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे, अचानक धन लाभ होगा, बेरोजगार जातकों को अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है. व्यापार में बड़ा और सुखद परिवर्तन प्राप्त हो सकता है, सेहत में सुधार होगा.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 09:11 IST






