धर्मेंद्र ही नहीं, इन 5 सेलेब्स ने भी पहली पत्नी को नहीं दिया था तलाक, और कर ली थी दूसरी शादी

Dharmendra and Other 5 Bollywood Stars Second Marriage : बॉलीवुड सितारों की हर बात अनोखी होती है. चाहें वह फैशन हो, फिल्म हो या फिर लव अफेयर. को-स्टार्स के साथ नाम जुड़ना तो उनके लिए बड़ी आम बात है. 87 साल के धर्मेंद्र जो इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के चलते सुर्खियों में हैं, उन्हें लेकर लोग ताज्जुब तब हुए थे, जब उन्होंने शादीशुदा होते हुए भी हेमा मालिनी से शादी कर ली थी. हालांकि, धर्मेंद्र के अलावा 5 सितारे और हैं, जिन्होंने शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी शादी की, मगर हर एक जोड़ी धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की तरह सौभाग्यशाली नहीं थी.

01

नई दिल्ली: बॉलीवुड सितारों के फैंस उनकी हर बात को फॉलो करते हैं, मगर सबसे ज्यादा ध्यान उनके लव अफेयर्स खींचते हैं. हेमा मालिनी-धर्मेंद्र की सामान्य शादी नहीं थी, मगर उनके रिश्ते में प्यार, सच्चाई और सम्मान बहुत है, तभी वे जिंदगी के हर मुश्किल दौर से उबर गए. धर्मेंद्र की तरह कई शादीशुदा एक्टर्स ने पहली पत्नी होने के बावजूद दूसरी शादी की थी, मगर धर्मेंद्र (Dharmendra) की तरह सभी पहली और दूसरी पत्नी के बीच संतुलन नहीं बैठा पाए. (फोटो साभार: Instagram@aapkadharam)

02

सलमान खान की मां के रहते हुए उनके पिता सलीम खान ने बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन हेलेन से शादी कर ली थी. 87 साल के सलीम की दूसरी शादी को लेकर शुरु में विरोध हुआ, मगर बाद में दोनों सौतन हंसी-खुशी रहने लगीं. सलीम खान की पहली शादी से सलमान खान, अरबाज खान, सुहैल खान और बेटी अलवीरा खान हैं, जबकि दूसरी पत्नी हेलेन के साथ मिलकर उन्होंने बेटी अर्पिता को गोद लिया था. पूरा परिवार साथ में रहता है.

03

71 साल के राज बब्बर ने पहली पत्नी नादिरा जहीर को तलाक दिए बिना मशहूर एक्ट्रेस स्मिता पाटिल से शादी कर ली थी, हालांकि दोनों ज्याादा वक्त तक साथ नहीं रह पाए, क्योंकि स्मिता बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के बाद चल बसी थीं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्मिता पाटिल के देहांत के बाद राज बब्बर पहली पत्नी के पास लौट आए.

04

मशहूर सिंगर उदित नारायण ने पहली पत्नी रंजना झा को तलाक दिए बिना दीपा गहतराज से शादी कर ली थी. सिंगर ने कानूनी कार्रवाई की परवाह किए बिना रंजना झा को पत्नी मानने से इनकार कर दिया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पहली पत्नी के कानूनी कदम उठाने के बाद, उदित नारायण समझौते के लिए तैयार हो गए थे और उन्हें पहली पत्नी का सम्मानजनक स्थान दिया था. (फोटो साभार: Instagram@adityanarayanofficial)

05

74 साल के महेश भट्ट ने पहली पत्नी किरण भट्ट (Lorraine Bright) को तलाक नहीं दिया था, जब उन्होंने सोनी राजदान से शादी की थी. लॉरेन ब्राइट के प्यार में महेश भट्ट तब पड़े थे, जब वे स्कूल में पढ़ते थे. पूजा भट्ट पहली शादी से उनकी बेटी हैं. दोनों का रिश्ता तब बिगड़ गया, जब लॉरेन को परवीन बॉबी के साथ उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चला. दोनों बिना तलाक दिए अलग हो गए. महेश भट्ट की जिंदगी में फिर सोनी राजदान आईं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डायरेक्टर ने धर्म बदलकर सोनी राजदान से शादी की, ताकि उन्हें पहली पत्नी को डिवोर्स न देना पड़े. (फोटो साभार: Instagram@sonirazdan)

06

एक्टर संजय खान ने अपनी पहली पत्नी जरीन खान (Zarine Khan) को तलाक दिए बिना मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान से शादी कर ली थी. संजय खान और जीनत अमान फिल्म ‘अब्दुल्लाह’ के सेट पर पहली बार मिले थे, हालांकि घर में कलह बढ़ने के बाद उनका साल भर के अंदर तलाक हो गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों का रिश्ता खराब मोड़ पर खत्म हुआ था.

07

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी फिल्म ‘तुम हसीन मैं जवान’ के सेट पर एक-दूजे को दिल दे बैठे थे, लेकिन धर्मेंद्र की प्रकाश कौर से शादी हो चुकी थी. मगर दोनों प्यार में इतना बेबस थे कि साल 1980 में तमाम रुकावटों के बावजूद शादी कर ली. 87 साल के धर्मेंद्र की दो शादियों से 6 बच्चे हैं. 74 साल की हेमा मालिनी की दो बेटियां हैं.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More