UP पीसीएस प्री परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित, 4047 अभ्यर्थी सफल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


uppsc pcs pre exam 2023: यूपी पीसीएस प्री परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. इस रिलजल्ट में 4047 कैंडिडेट्स सफल हुए हैं. प्री परीक्षा के लिए 565459 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था. 254 रिक्तियां हैं, मुख्य परीक्षा के लिए 4047 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए है. इस मुताबिक मेन परीक्षा में काफी कड़ा मुकाबला होने वाला है. यूपी पीसीएस प्री परीक्षा 2023 में 14 मई को हुई परीक्षा में 345022 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. आयोग इंटरव्यू के लिए बाद में शेड्यूल जारी करेगा. आयोग के सचिव अशोक कुमार ने रिजल्ट जारी किया है.

यूपी पीसीएस परीक्षा के जरिए भरे जाने वाले पद
यूपी पीसीएस परीक्षा पास करने वालों को अधिकारी पद मिलते हैं. जिन पदों पर भर्ती होती है उनमें डिप्टी कलेक्टर, DSP,  कमर्शियल टैक्स ऑफ़िसर, एक्जिक्यूटिव ऑफ़िसर (पंचायतीराज), असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स), बेसिक शिक्षा अधिकारी, जेल सुपरिटेंडेंट, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर, BDO, एसडीएम, अकाउंट ऑफ़िसर समेत अन्य पद शामिल हैं.

कौन लेता है पीसीएस परीक्षा
उत्तर प्रदेश में राज्य स्तर के सिविल सेवा अधिकारियों को चुनने लिए UPPSC की ओर से संयुक्त राज्य /अपर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (यूपी पीसीएस) ली जाती है.

यूपी पीसीएस परीक्षा में कितनी स्टेज
UPPSC PCS exam में तीन स्टेज होती है. प्रीलिम्स का रिजल्ट आ गया है. मेंस परीक्षा में 8 पेपर होते हैं, ये पेपर essay/descriptive टाइप के होते हैं. इसके बाद इंटरव्यू होता है. तीनों स्टेज पास करने वाले कैंडिडेट्स राज्य स्तर के सिविल सेवा अधिकारी बनते हैं.

ये भी पढ़ें-
नवोदय विद्यालय में कैसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन, किसे मिलती है प्राथमिकता
INSPIRING: कहानियां उन दृष्टिहीन कैंडिडेट्स की, जिन्होंने पास किया UPSC एग्जाम

Tags: UPPSC

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें