UP: 16614 शिक्षकों के तबादले की लिस्ट जारी, म्यूच्यूअल ट्रांसफर की लिस्ट बाद में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


UP 16614 teachers transfer list: परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादले से जुड़ी बड़ी खबर है. सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने तबादला सूची कर दी है. परिषदीय विद्यालयों में काम कर रहे शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादले की सूची जारी कर दी गई है. लिस्ट के मुताबिक, कुल 16614 शिक्षकों के तबादले किए गए हैं. इनमें 12267 महिलाएं और 4347 पुरुष शिक्षक शामिल हैं.

इस सूची में म्यूच्यूअल ट्रांसफर के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों को स्थान नहीं मिला है. ऐसे शिक्षकों की सूची अलग से जारी की जाएगी. शैक्षिक सत्र 2023-24 में अंतर्जनपदीय तबादले के लिए आदेश 2 जून को हुए थे. 24 दिनों में प्रक्रिया को पूरी करते हुए तबादले की सूची जारी की गई है.

इससे पहले बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादले 2019 में हुए थे. 1 जनवरी 2021 को अंतर्जनपदीय तबादले की प्रक्रिया पूरी हुई थी.

ये भी पढ़ें-
नवोदय विद्यालय में कैसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन, किसे मिलती है प्राथमिकता
INSPIRING: कहानियां उन दृष्टिहीन कैंडिडेट्स की, जिन्होंने पास किया UPSC एग्जाम

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें