रूस: विफल विद्रोह के बाद पहली बार बोले वैगनर समूह के प्रमुख, बताया क्‍या था इरादा?

मॉस्‍को. रूस (Russia) में जारी अनिश्‍चितता के बीच वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) ने कहा कि उनके भाड़े के समूह ने रूसी नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए मार्च नहीं किया था. एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने विफल विद्रोह के बाद पहली बार बात करते हुए कहा कि उनके भाड़े के समूह ने रूसी नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए मार्च नहीं किया था.

कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने असफल विद्रोह के बाद पहली बार अपनी बात सामने रखी है. टेलीग्राम ऐप पर जारी अपने 11 मिनट के नए ऑडियो में प्रिगोझिन ने कहा कि हमारे समूह का इरादा यूक्रेन में युद्ध के अप्रभावी आचरण पर विरोध दर्ज कराने का था. हमने अपना मार्च एक अन्याय के कारण शुरू किया था. हालांकि, इस ऑडियो में उन्होंने यह नहीं बताया कि वह कहां हैं या उनकी भविष्य की योजनाएं क्या हैं?

रक्‍तपात से बचने के लिए लौटने का फैसला किया
शनिवार को रूसी राजधानी मॉस्को की ओर मार्च करने से रुकने के बाद से येवगेनी प्रिगोझिन के ठिकाने के बारे में स्‍पष्‍ट जानकारी नहीं है. रूसी मीडिया में जारी कई अटकलों के बीच कहा गया है कि प्रिगोझिन के लोग मॉस्‍को से केवल 200 किमी दूर थे. इधर, प्रिगोझिन ने कहा कि उन्होंने ‘रक्तपात’ से बचने के लिए वापस लौटने का फैसला किया है. क्रेमलिन, बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की मदद से भाड़े के मालिक के साथ एक समझौते पर बातचीत करने में कामयाब रहा था.

Tags: Russia, Russia ukraine war, Vladimir Putin, Wagner Group

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More