बॉस की जगह AI रोबोट का ऑप्शन मिले तो लेना चाहेंगे आप? बाकियों ने क्या कहा जान लीजिए

हाइलाइट्स

हर 5 में से एक कर्मचारी खुशी-खुशी बॉस को AI से बदल लेगा.
कर्मचारियों का मानना है कि AI बॉस के आने से ऑफिस में भेदभाव कम होगा.
अनक्लियर एक्सपेक्टेशन और माइक्रोमैनेजमेंट भी AI बॉस प्रिफर करने की वजह है.

नई दिल्ली. क्या आप अपनी कंपनी में AI रोबोट्स रखना पसंद करेंगे? कॉस्ट कटिंग और एफिशिएंसी के लिहाज से AI रोबोट सही ऑप्शन हैं. अभी तक कुछ इस तह की बातें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर होती थीं. बॉस और एम्प्लॉयर्स ने AI को लेकर काफी फैसले लिए, पर क्या कर्मचारी अपने इंसानी बॉस को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पावरड रोबोट से रिप्लेस करेंगे? जवाब है हां.

टेक रडार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिजनेस नेम जनरेटर नाम की एक AI सर्विस कंपनी ने अपने सर्वे में पाया कि हर अगर अपने बॉस को AI रोबोट से बदलने का ऑप्शन दिया जाए तो हर पांच में से एक कर्मचारी खुशी-खुशी अपने बॉस को रिप्लेस कर लेंगे. ये सर्वे UK और US में किया गया है.

ये भी पढ़ेंः असली फाइट से पहले यहां भिड़े एलन मस्क-मार्क जकरबर्ग, आपने देखी खूंखार फोटोज़

और क्या है रिपोर्ट में?
यूके में आर्ट और कल्चर के फील्ड में काम करने वाले 30 प्रतिशत लोगों का मानना है कि अगर AI उनके बॉस की जगह ले लेगा तो उनके लिए बेहतर रहेगा. वहीं, HR फील्ड के 23 प्रतिशत लोग ऐसा सोचते हैं. इसी तरह मैनुफैक्चरिंग और फायनेंस सेक्टर के करीब 19 प्रतिशत लोगों का भी यही मानना है. हेल्थकेयर में काम करने वाले 17 प्रतिशत लोग ऐसा सोचते हैं.

जेंडर के हिसाब से बात करें तो 18 प्रतिशत पुरुष अपने बॉस को AI से खुशी-खुशी रिप्लेस कर देंगे, वहीं 14 प्रतिशत महिलाएं ऐसा करेंगी. कर्मचारियों के उम्र के हिसाब से देखें तो 18 से 24 साल के एक तिहाई लोगों ने बॉस को AI से रिप्लेस करने की बात कही, जबकि 55 साल के ज्यादा उम्र के लोगों में ऐसा सोचने वाले केवल 12 प्रतिशत ही थे.

क्या वजहें हैं AI बॉस चाहने के पीछे?
रिपोर्ट में लिखा है कि कर्मचारियों के ऐसा सोचने के पीछे वजह ये हो सकती है कि एम्प्लॉयर और बॉस अक्सर अपने कर्मचारियों को अप्रिशिएट करने में चूक जाते हैं. ‘बॉस बनने’ में वो इतने बिज़ी हो जाते हैं कि कर्मचारियों के प्रति एम्पैथी नहीं दिखा पाते हैं. इसकी एक वजह फेवरेटिस्म भी हो सकती है, जिसकी वजह से कर्मचारी भेदभाव महसूस करते हैं. वहीं, बॉस का अपने कर्मचारियों की तुलना में सुपीरियर फील करना भी एक वजह है. लोगों का मानना है कि AI के आने से वर्क प्लेस ड्रामा कम होगा और एक फेयर एनवायर्नमेंट बनेगा.

बॉसेस के साथ कर्मचारियों के डिसकनेक्ट फील करने की दूसरी वजहों में एक्सपेक्टेशंस का क्लियर न होना और माइक्रोमैनेजमेंट भी शामिल हैं. वहीं, कई कर्मचारियों को लगता है कि AI रोबोट रियल बॉसेस की तुलना में बेहतर काम करेंगे. कुछ का ये भी मानना है कि आने वाले समय में AI रोबोट वर्क प्लेस को टेकओवर कर लेंगे.

हालांकि, कई लोगों ने ये माना कि AI बॉस में सॉफ्टर स्किल्स की कमी होगी, हालांकि, 18 प्रतिशत लोगों का मानना है कि वो AI पर ह्यूमन बॉस से ज्यादा भरोसा कर पाएंगे.

Tags: Artificial Intelligence, Employees, Tech News in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More