
नई दिल्ली. तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी बीआरएस (BRS) के कई नेता सोमवार को कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए. इस मौके पर पूर्व सांसद पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी (Ponguleti Srinivas Reddy), तेलंगाना के पूर्व मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव के साथ करीब 35 नेताओं ने कांग्रेस ज्वाइन की है. इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष और राहुल गांधी ने तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की.
कांग्रेस पार्टी ने बताया कि इस दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी के तेलंगाना प्रभारी माणिकराव ठाकरे और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी आदि नेता मौजूद थे. सोमवार को तेलंगाना से पीएस रेड्डी और कृष्णा राव के अलावा पूर्व विधायक गुरुनाथ रेड्डी, पूर्व विधायक एवं सेवारत जिला परिषद अध्यक्ष कोराम कनकैया, पूर्व विधायक पायम वेंकटेश्वरलू, डीसीसीबी पूर्व अध्यक्ष विजया बेबी, एससी कॉर्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष पीदमार्थी रवि, वर्तमान डीसीसीबी अध्यक्ष थुल्लुरी ब्रम्हैया, वर्तमान मार्कफेड राज्य उपाध्यक्ष बोर्रा राजशेखर, वार्या से वर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष एस. जयपाल और कई अन्य नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है.
#WATCH | Former MP Ponguleti Srinivas Reddy and former Telangana minister Jupally Krishna Rao and other BRS leaders join Congress in the presence of party president Mallikarjun Kharge and Rahul Gandhi at the AICC headquarters in Delhi. pic.twitter.com/cTYdenDhdj
— ANI (@ANI) June 26, 2023
.
Tags: CM KCR, Congress, Congress leader Rahul Gandhi, Mallikarjun kharge, Telangana
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 20:37 IST





