
वेद प्रकाश/ऊधम सिंह नगर: बचपन में अपनी मां के इलाज के दौरान नर्स के काम से प्रेरित होकर नर्स बनने का सपना अपनी आंखों में लेकर मंजू कैड़ा बड़ी हुई ,और 1986 में नर्स की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अल्मोड़ा में पहली पोस्टिंग मिली. पिछले 37 सालों में विभिन्न कार्यक्रमों और कोविड काल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर मंजू कैड़ा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड से सम्मानित किया.
37 साल से मंजू कर रहीं उत्कृष्ट कार्य
ऊधम सिंह नगर जिले के जिला अस्पताल रुद्रपुर में तैनात नर्सिंग अधीक्षक मंजू कैड़ा को नर्सिंग के क्षेत्र में 37 साल में कियें गए उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड से सम्मानित किया. जिला अस्पताल नार्सिंग अधीक्षक मंजू कैड़ा को फ्लोरेंस नाइटिंगेल से सम्मानित होने से सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाई दी.
बुलंदशहर में चला था मां का इलाज
लोकल 18 से बातचीत करते हुए जिला अस्पताल रुद्रपुर की नार्सिंग अधीक्षक मंजू कैड़ा ने बताया कि जब मैं कक्षा पांच में पढ़ाई करतीं थीं, इसी दौरान मेरी मम्मी की तबीयत काफी खराब हो गई, और उन्हें बुलंदशहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था उस दौरान नर्सों के काम से प्रभावित होकर मैंने नर्सिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का निर्णय लिया था. उन्होंने कहा कि मेरी पहली ज्वाइनिंग अल्मोड़ा जिले में हुईं तब से लगातार मरीजों के दुःख को अपना दुःख समझकर काम किया, और आज 37 साल हो चुके हैं लेकिन मैंने पहले दिन जिस लगन के साथ काम शुरु किया था उसी लगन से आज तक काम कर रही हूं.
काम के प्रति निष्ठा रखने की अपील की
मंजू कैड़ा ने बताया कि 37 साल में मैंने अपनी ड्यूटी के साथ साथ सरकार के निर्देश पर जिला स्तर और प्रदेश स्तर नर्सिंग के क्षेत्र में आने वाली छात्राओं को नर्सिंग के महत्व के बारे में जानकारी दी और किस तरह से काम करें इसके बारे में छात्राओं को ट्रेनिंग दे चुकी हूं. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरी मेहनत को देखते हुए देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी मुझे नर्सिंग के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य के लिए फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड से सम्मानित किया है. नर्सिंग के क्षेत्र में काम करने वाली सभी बहनों से अपील करना चाहती हूं, वो मेहनत और लगन के साथ सेवा करें.
.
Tags: Local18, Udham Singh Nagar News, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 20:32 IST





