
मुंबई. कॉमेडियन और फेमस यूट्यूबर देवराज पटेल की सोमवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई. देवराज के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है. देवराज पटेल यूट्यूब पर काफी फेमस थे. छत्तीसगढ़ के रहने वाले देवराज पटेल का एक वीडियो ‘दिल से बुरा लगता है’ से खूब चर्चित रहे थे. इसके बाद देवराज पटेल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले थे.
भूपेश बघेल ने देवराज का एक पुराना वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा, ‘दिल से बुरा लगता है, से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए. इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है. ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति:’
.
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 19:51 IST
Author: Jagran Times
Post Views: 20





