पंचायत चुनाव: जलपाईगुड़ी में टी-स्टॉल पर पहुंचीं ममता बनर्जी, चाय बनाकर लोगों को पिलाई, देखें VIDEO

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. बंगाल में पंचायत चुनावों को दो सप्‍ताह से भी कम वक्‍त बचा है. ऐसे में मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी इन चुनावों में अपनी पूरी जान झोंकने में लगी हुई हैं. ममता जलपाईगुड़ी एक स्‍टाल पर चाय बनाती हुई नजर आई. इस वक्‍त सोशल मीडिया पर उनके चाय बनाने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. आठ जून को बंगाल में पंचायत चुनाव होंने हैं.

जानकारी के मुताबिक बिहार की मुख्‍यमंत्री कूचबिहार में चुनावी सभा का हिस्‍सा बनने के बाद जलपाईगुड़ी जा रही थीं. वो अकेली नहीं थी. उनके साथ नेताओं का पूरा काफिला था. इसी बीच रास्‍ते में जलपाईगुड़ी के नागराकाटा में उन्‍होंने काफिले को रुकवाया. वो एक चाय की दुकान पर पहुंची. मुख्‍यमंत्री को सामने देकर दुकान की महिला मालिक हक्‍का-बक्‍का रह गई. ममता दुकान के अंदर गई और चाय बनाने लगी.

Tags: Bengal Election, Mamata banerjee, West Bengal Election News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें