अब दिल्ली की इस दुकान पर मिलेंगी महिलाओं के लिए मुंबई की डिजाइनर चप्पलें

अभिषेक तिवारी/ दिल्ली. महिलाओं का फैशन हमेशा ही अतरंगी रहा है. उनकी ड्रेस, मेकअप से लेकर फुटवियर तक सब जुदा होते हैं. इसके साथ ही उनकी इतनी सारी वैराइटी होती है कि खुद लड़कियों को इनके बारे में नहीं पता होता है. ऐसे में अगर बात करें फुटवियर की तो इनकी भी बहुत सारी किस्में होती हैं जो फैशन के हिसाब से चलती हैं. इन फुटवियर को कपड़े के अनुसार पहना जाए तो ये लुक को भी खूबसूरत बनाती हैं. तो चलिए जानेते है ऐसे ही कुछ खास फुटवियर के बारे मेंऔर यह भी बताएंगे कि आप कहां से हैं इन्हें खरीद सकते हैं.

25 साल पुरानी है दुकान
रोहिणी सेक्टर 7 में एक लड़कियों की चप्पल की दुकान है जो छाबरा फुटवेयर के नाम से प्रसिद्ध है. इस दुकान की खास बात यह है की ये 25 साल पुरानी दुकान है. इस दुकान में जो फुटवियर मिलती हैं वो मुंबई के डिजाइनरों द्वारा डिजाइन की होती है. यहां पर आपको डिजाइनर और ब्रांडेड चप्पल मिलेंगे इसकी मैन्युफैक्चरिंग खुद दुकान के मालिकविपिन कुमार करते हैं.

कई प्रकार की डिजाइनर चप्पलें मिलती हैं
लोकल 18 से बात करते समय दुकान के मालिक विपिन कुमार ने बताया कि हमारे यहां कई प्रकार की और वैरायटी की चप्पल मिल जाएंगे. जैसे कि म्यूल्स, ब्रोग्स, सेंडल, लोफर, बेली शूज, आदि.

जानें क्या है दुकान की टाइमिंग और लोकेशन
इस दुकान पर आने के लिए आपको रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन उतरना पड़ेगा. यहां से ही दुकान की दूरी मात्र 300 मीटर है. यह दुकान का पता है साईं बाबा मार्केट रोहिणी सेक्टर 7 न्यू दिल्ली.

.

FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 18:31 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More