
नई दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश पाकिस्तान पर करारा हमला बोला। नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महज 10 मिनट में यह निर्णय ले लिया था कि हम पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करने जा रहे हैं। मौका था जम्मू विश्व विद्यालय में सिक्योरिटी कॉन्क्लेव में भाषण का। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत अब पहले जैसा भारत नहीं रहा. भारत अब ताकतवर बनता जा रहा है. जरूरत पड़ी तो भारत सीमा के इस पार भी मार सकता है और उस पार भी जा सकता है.
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की संसद में पीओके को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित है. वो भारत का ही हिस्सा था, है और आगे भी हम मानके चलते हैं कि रहेगा. इस मंशा को लेकर एक नहीं बल्कि तीन प्रस्ताव संसद में पारित हैं. अब आप देख रहे हैं कि पीओके में क्या हो रहा है. मुझे लगता है कि ज्यादा हमें कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पीओके की तरफ से यह डिमांड उठ रही है कि उन्हें भारत का हिस्सा बनना है.
POK (Pakistan Occupied Kashmir) is, was and will remain a part of India: Defence Minister Rajnath Singh, in Jammu
— Ashwani Dubey (@ashwani_dube) June 26, 2023
.
Tags: Defense Minister Rajnath Singh, Pakistan occupied kashmir, Rajnath Singh
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 18:25 IST





