
अभिषेक उपाध्याय/आजमगढ़. उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के परसहां गांव में घर के बाहर सो रहे वृद्व दंपत्ति की सर पर भारी वस्तु के प्रहार से मौत के घाट उतार दिया गया. घटना की जानकारी लोगों को आज सुबह हुई तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.
वहीं डबल मर्डर की जानकारी मिलते ही आईजी व एसपी फारेंसिंक, सर्विलांस, एसओजी व डाग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे. छानबीन के बाद एसपी अनुराग आर्य ने दावा किया प्रारंभिक जांच में संपत्ति को लेकर दंपत्ति की हत्या की गई है. पुलिस की टीमें लगी हुई जल्द ही घटना का अनावरण कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी.
जानकारी के मुताबिक निजामाबाद थाना क्षेत्र के परसहा गांव में विश्वनाथ सोनकर अपनी पत्नी संतरी के साथ रहते थे. प्रतिदिन की भांति रात को पति-पत्नी भोजन के बाद गर्मी के कारण घर के बाहर ही विस्तर लगा कर सो गए. देर रात अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर किसी भारी वस्तु के प्रहार से हत्या कर दिया और फरार हो गया. सुबह जब लोग उनके घर से गुजरे तो लहुलुहान हाल में शव को देख ग्रामीणों को सूचना दी. सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही देर बाद आईजी, एसपी, फारेंसिक, डॉग स्क्वाडय आदि टीमों के साथ मौके पर पहुंचे. टीमों ने साक्ष्य संगठन के साथ छानबीन की. इस दौरान मौके पर पहुंचे एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दंपत्ति की किसी भारी वस्तु से सिर पर प्रहार कर मौत के घाट उतारा गया है. घर में सामान पूरी तरह से सुरक्षित है. संपित्ति विवाद के कारण ही घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी.
.
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 17:43 IST





