
अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. यूपी की राजधानी लखनऊ को देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस शहर बनाया जाएगा. इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है. बस प्रस्ताव पर सीएम योगी की हरी झंडी मिलने की देर है, जिसके बाद इस योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा. आखिर क्या है यह प्रस्ताव इस पर लोकल 18 ने लखनऊ के रोबोटिक साइंटिस्ट मिलिंद राज जिन्हें देश ‘ड्रोन मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जानता है, उनसे बात की.
साइंटिस्ट ने बताया कि यह प्रस्ताव लखनऊ के सभी सेक्टर को तकनीक से लैस बनाने का है, क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारा वर्तमान भी है और भविष्य भी. इसलिए भविष्य की तैयारी अभी से ही करनी होगी. जैसे वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सबसे ज्यादा जरूरत पुलिस विभाग के साथ ही एग्रीकल्चरल और ट्रैफिक विभाग को है. सबकुछ सिस्टमैटिक हो जाएगा तो कई दिक्कतें दूर हो जाएंगी.
आगे बताया कि शिक्षा विभाग में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में बच्चों को शुरुआत से ही पढ़ाया जाएगा, ताकि बच्चे इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी ले सकें. बताया कि भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और लोगों की नौकरियों को लेकर संतुलन बनाया जाएगा, ताकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए किसी की नौकरी न जाए, बल्कि जिस तकनीक पर अभी काम कर रहे हैं वह और हाईटेक हो जाए.
मस्क ने AI को बताया था घातक
साइंटिस्ट ने बताया कि टेस्ला और ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को परमाणु से भी ज्यादा घातक बताया है. इसकी वजह यह है कि अगर सभी सेक्टर और सभी जगहों पर कंप्यूटर या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आ जाएगा तो नौकरियां खत्म हो जाएंगी. इंसानों का क्या होगा, यही नहीं उन्होंने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के को-फाउंडर बिल गेट्स ने पॉलिटिकल भाषण को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए कंट्रोल करने की बात कही थी, जो एकदम गलत है.
रुकेंगे ट्रेन हादसे
ड्रोन मैन ऑफ इंडिया ने यह भी बताया कि ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना के बाद एक ऐसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम किया जा रहा है, जिसके जरिए रेलवे ट्रैक सिग्नल के जरिए एक दूसरे को कम्युनिकेट कर पाएं ताकि लूप न बदले ताकि कोई दूसरी ट्रेन न आए. उन्होंने बताया कि यह जो सिग्नल होगा यह लोको पायलट तक भी जाएगा.
.
Tags: Artificial Intelligence, CM Yogi, Local18, Lucknow news, Up news in hindi
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 17:27 IST





