जब पत‍ि ने खटखटाया एक होटल में कमरे का गेट, फ‍िर जो देखा, कहा- पत्‍नी को नहीं रखूंगा साथ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


उत्‍तर प्रदेश के आगरा में एक बार फिर पति पत्नी के बीच हाई वोल्‍टेज ड्रामे का मामला सामने आया है. पत्नी को आशिक के साथ होटल के कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो पति के होटल के अंदर ही आशिक ही धुनाई लगा दी.

पूरा मामला थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र का है. ट्रांस यमुना क्षेत्र के रहने वाले एक पति को अपनी पत्नी पर कई दिनों से किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध होने का शक था, जिसके बाद पति ने पत्नी पर नजर रखना शुरू की. पति को पता चला की पत्नी अपने आशिक के साथ होटल में है तो पति होटल पहुंच गया. जब पति ने होटल के कमरे के अंदर पत्नी को आपत्तिजनक हालात में देखा तो पति ने होटल के अंदर ही आशिक की धुनाई लगा दी.

इतना ही नहीं, सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस दोनों को थाने ले आई. सूचना मिलने पर पति परिवारिजन और पत्नी के परिवारजन भी थाने आ गए और थाने पर ही दोनों पक्षों में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा होने लगा. पुलिस ने अब दोनों पक्षों को समझाबुझा कर घर वापस भेज दिया, लेकिन पति का कहना है वह अपनी पत्नी को नहीं रखना चाहता. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर तहरीर मिलेगी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इस मामले में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है. पुलि‍स अधिकारियों का कहना है कि तहरीर मिलेगी, तो आवश्यक र्कारवाई की जाएगी.

Tags: Agra news, Husband and wife

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें