Indian Railways: अनाउंसमेंट करना भूला रेलवे, इंतजार करते रह गए यात्र‍ी… ट्रेन दूसरे प्लेटफार्म से चली गई, मची अफरा-तफरी

हाइलाइट्स

ट्रेन आने के काफी समय पहले से प्‍लेटफार्म नंबर 1 पर इंतजार कर रहे थे यात्री
17319 हुबली-सिकंदराबाद एक्सप्रेस का आगमन रव‍िवार सुबह 6.32 बजे होना था
रेलवे ने ऐन वक्‍त पर प्‍लेटफार्म चेंज कर ट्रेन को बिना घोषणा के रवाना कर द‍िया

कलबुर्गी: भारतीय रेलवे (Indian Railways) आए द‍िन क‍िसी न कि‍सी घटना को लेकर चर्चा में रहता है. रव‍िवार को भी कर्नाटक (Karnataka) के कलबुर्गी रेलवे स्‍टेशन (Kalaburagi Railway Station) पर अजीब घटना हुई. मध्‍य रेलवे के सोलापुर रेलवे डिवीजन के अंतर्गत कलबुर्गी स्‍टेशन पर रव‍िवार सुबह 6.32 बजे 17319 हुबली-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन का आगमन प्‍लेटफार्म नंबर 1 पर होना था. लेक‍िन ऐन वक्‍त पर इसके प्‍लेटफार्म में बदलाव कर द‍ि‍या गया और ट्रेन को दूसरे प्‍लेटफार्म से रवाना भी कर द‍िया गया. लेक‍िन हैरान करने वाली बात यह है क‍ि इस ट्रेन की रवानगी दूसरे प्‍लेटफार्म (Railway Platform) से करने की सूचना रेलवे ने अपनी अनाउंसमेंट में नहीं की. रेलवे की इस बड़ी भूल का खाम‍ियाजा उन सभी यात्र‍ियों को ट्रेन छूट जाने से उठाना पड़ा जोक‍ि काफी समय से इसके आने का इंतजार प्‍लेटफार्म नंबर 1 पर कर रहे थे.

टीआईओ के मुताब‍िक रव‍िवार को 6.32 बजे 17319 हुबली-सिकंदराबाद एक्सप्रेस का आगमन होना था. यात्री इस ट्रेन के आने का इंतजार प्‍लेटफार्म नंबर 1 पर कर रहे थे. लेक‍िन हैरान और परेशान करने वाली बात यह है क‍ि ट्रेन के आने से पहले ही प्‍लेटफार्म पर बैठे यात्र‍ियों की फ‍िर भी ट्रेन छूट गई. रेलवे की भूल की वजह से यात्री ट्रेन का इंतजार करते ही रह गए.

इस रेलवे स्टेशन पर है सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म? ट्रेन पकड़ने में छूट जाते हैं पसीने, क्या आपको पता है? कहां है

दरअसल, उनको यह नहीं पता था कि उक्त ट्रेन पहले ही दूसरे प्लेटफार्म से गुजर चुकी है. लेक‍िन अब रेलवे अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि वे शेड्यूल में बदलाव के संबंध में घोषणा करना ‘भूल गए’ थे. उदय बलिगर, रहमान पटेल और कई अन्य यात्रियों को सिकंदराबाद जाना था और उनकी वहां के लिए टिकट बुक थी. ट्रेन पकड़ने के ल‍िए वो सुबह 5.45 बजे से प्लेटफॉर्म 1 पर ट्रेन संख्या 17319 हुबली-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (Hubballi-Secunderabad Express) का इंतजार कर रहे थे, जहां से यह ट्रेन नियमित रूप से गुजरती है.

उन्‍होंने कहा क‍ि हम डिस्प्ले देख रहे थे, जहां ट्रेन के आगमन की घोषणा सुबह 6.32 बजे की गई थी. लेकिन प्लेटफॉर्म नंबर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. फिर प्लेटफॉर्म नंबर दिखाए बिना इसे  सुबह 6.42 बजे रवाना कर दिया गया. सुबह 6.45 बजे ट्रेन का नाम इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड (Electronic Display Board) से हटा दिया गया. जब हमने कर्मचारियों से पूछा, तो उन्होंने कहा कि यह पहले ही दूसरे प्लेटफॉर्म से गुजर चुकी है.

मध्य रेलवे के सूत्रों के अनुसार, उक्त ट्रेन कलबुर्गी स्टेशन पर सुबह 6.35 बजे पहुंची और 6.44 बजे प्रस्थान कर गई. जैसे ही सैकड़ों यात्री उनके कार्यालय पहुंचे, स्टेशन प्रबंधक पीए नरगुंडाकर ने कहा कि कर्मचारी घोषणा करना ‘भूल गए’ और आश्वासन दिया कि वह इस मामले को देखेंगे. उन्होंने माफी मांगी और यात्रियों को दूसरी ट्रेन संख्या- 12701 हुसैन सागर एक्सप्रेस (Hussain Sagar Express) से भेजने की व्यवस्था की. यात्रियों ने कहा क‍ि हमें सिकंदराबाद पहुंचना था लेकिन दोपहर तक हैदराबाद डेक्कन पहुंच गए.

” isDesktop=”true” id=”6664185″ >

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हालांकि उन्होंने अपने टिकट र‍िजर्वेशन पहले ही करवाई हुई थी, बावजूद इसके उनको टीटीई के रहम और हुसैन सागर एक्सप्रेस के यात्रियों की दया पर खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी. उन्होंने कहा कि उन्हें हैदराबाद डेक्कन (Hyderabad Deccan) से सिकंदराबाद (Secunderabad) के लिए बसें लेनी पड़ीं, क्योंकि दोनों शहर 8 किमी की दूरी पर स्थित हैं. उन्होंने साझा किया क‍ि कुल मिलाकर, यह एक दु:खद अनुभव था जिसने हमें मानसिक और शारीरिक पीड़ा दी.

कलबुर्गी में रेलवे कार्यकर्ता सुनील कुलकर्णी ने इसे ‘अभूतपूर्व घटना’ करार दिया और कहा कि यह मध्य रेलवे के सोलापुर रेलवे डिवीजन (Solapur Railway Division) की लापरवाही दर्शाता है. मध्य रेलवे, मुंबई के सीपीआरओ शिवराज मानसपुरे ने कहा कि इस मुद्दे पर गौर किया जाएगा.

Tags: Central Railway, Indian Railway news, Indian Railways, Trains

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More