UP Summer Vacation Extended: यूपी में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, भीषण गर्मी के कारण बढ़ी कक्षा 1 से 12वीं तक की छुट्टियां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. UP Summer Vacation Extended: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से स्कूलों में गर्मी की छुट्टी को बढ़ाया गया है. राज्य में पहले समर वेकेशन की अवधि 26 जून 2023 थी. जिसे अब 6 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है. राज्य बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी आदेश के मुताबिक यूपी में अब 2 जुलाई तक स्कूल बंद रहेंगे. यहां पर स्कूलों को स्टूडेंट्स के लिए 3 जुलाई से शुरू किया जाएगा. बता दें कि सबसे पहले यूपी की स्कूलों में 20 मई से 15 जून 2023 तक के लिए समर वेकेशन का ऐलान किया गया था.

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन आने वाले सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टियों की अवधि को बढ़ाया गया है. राज्य में सरकारी स्कूलों के लिए यह फैसाल भीषण गर्मी को देखते हुए लिया गया है. आदेश के मुताबिक स्कूल खुलने से पहले पर्याप्त साफ-सफाई और शौचालय व्यवस्था को सुधार करने को कहा गया है. साथ ही स्कूलों को एक साथ खोलने और पानी की उचित व्यवस्था का भी आदेश जारी किया गया है.

स्कूल खुलने पर पूरे करने होंगे ये काम
3 जुलाई को स्कूल खुलने पर सभी काम सुचारू रूप से किए जाएंगे. खासकर स्कूल खुलने पर दोपहर का भोजन, पाठ्यपुस्तकों का वितरण, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर संबंधित अन्य कार्यों को पूरा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-
Job interviews: इंटरव्यू में इन 5 बातों का रखेंगे ध्यान तो आसानी से मिलेगी नौकरी
Summer Vacation: कश्मीर की स्कूलों में समर वेकेशन का ऐलान, जानें कब खुलेंगे विद्यालय

Tags: School news, Summer vacation, UP School

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें