बृजभूषण सिंह के खिलाफ चार्जशीट पेश! सरकार ने वादे पर अमल किया, सड़क की लड़ाई खत्म, विनेश फोगाट ने दी जानकारी


हाइलाइट्स

बृजभूषण सिंह के खिलाफ सड़क की लड़ाई हुई खत्म.
पहलवानों पर योगेश्वर दत्त ने लगाए थे आरोप.

नई दिल्ली. पिछले कई महीनों से देश के पहलवान भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं. पहलवानों ने कभी मेडल वापस करने की धमकी दी तो कभी कुश्ती छोड़ने की. लेकिन अब पहलवानों को इस लड़ाई में कुछ हद तक राहत मिली है. उनकी सड़क की लड़ाई खत्म हो गई है, अब यह लड़ाई कोर्ट में पहुंच चुकी है. अब इसका फैसला कोर्ट करेगा जब तक न्याय नहीं हो जाता. इस बात की जानकारी गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए दी है.

बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण और महिला उत्पीड़न की शिकायतें की गई थीं. इस संबंध में अब विनेश फोगाट ने ट्विटर पर जानकारी दी है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर की है जिसमें बताया गया है कि 7 जून को हुई बातचीत में सरकार ने अपने वादों पर अमल किया है. महिला कुश्ती खिलाड़ियों के द्वारा की गई शिकायतों के संबंध में 6 महिला पहलवानों द्वारा दर्ज FIR की दिल्ली पुलिस ने पूर्ण जांच की. उसके बाद वह चार्जशीट 15 जून को कोर्ट में पेश कर दी गई है. इसके अलावा कुश्ती संघ के सुधार के संबंध में चुनाव की प्रक्रिया भी वादे के अनुसार शुरू हो गई है. विनेश फोगाट द्वारा पोस्ट की गई पूर्ण जानकारी को नीचे देखा जा सकता है.

योगेश्वर दत्त ने विनेश फोगाट पर लगाए थे आरोप

हम कुश्ती छोड़ देंगे… आपने तो जहर फैलाने का काम किया है, बजरंग का ‘गुरु’ योगेश्वर को खुला चैलेंज

पहलवानों द्वारा एशियाई खेलों के ट्रायल्स के लिए छूट के मामले में लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया पर आरोप लगा दिए. उन्होंने कहा था कि पहलवान ऐसी छूट पाने के लिए ही आंदोलन कर रहे हैं. जिसके जवाब में पहलवानों ने कहा था कि उन्होंने कोई छूट नहीं मांगी बल्कि सिर्फ समय मांगा था क्योंकि हम आंदोलन के कारण कुश्ती से 6 महीने से दूर हैं.

Tags: Bajrang punia, Brij Bhushan Sharan Singh, Vinesh phogat

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More