ऑर्डर ऑफ नाइल, पिरामिड और अल हकीम मस्जिद का दौरा, जानें PM मोदी की मिस्र यात्रा क्यों रही सबसे खास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

भारत-मिस्र के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान
मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती शौकी इब्राहिम अब्देल करीम अल्लाम से मिले PM मोदी
पीएम मोदी ने 11वीं सदी की ऐतिहासिक अल हकीम मस्जिद को भी देखा

नई दिल्ली. संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम मिस्र की अपनी पहली मिस्र यात्रा का समापन करके दिल्ली रवाना हो गए. पीएम मोदी की यह यात्रा अत्याधिक सफल रही है. उन्होंने इसे लेकर एक वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए अपने दौरे के सर्वश्रेष्ठ क्षणों को साझा किया. पिछले 26 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली आधिकारिक मिस्र यात्रा थी.

अपनी मिस्र यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ‘मेरी मिस्र यात्रा ऐतिहासिक थी. यह भारत मिस्र संबंधों में एक नया जोश भरने वाली रही जो हमारे देशों के लोगों को लाभान्वित करेगा. मैं राष्ट्रपति अल सीसी, मिस्र की सरकार और लोगों को उनके स्नेह के लिए धन्यवाद देता हूं.’

Tags: Egypt, Narendra modi, World news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें