पर्सनल फाइनेंस जुड़ी इन योजनाओं के बारे कितना जानते हैं आप, पेंशन से लेकर रोजगार तक मिलती है सब सुविधाएं

हाइलाइट्स

प्रधानमंत्री जन धन योजना देश के सभी परिवारों का बैंक अकाउंट खुलवाया गया.
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोगों को खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए लोन दिया जाता है.
लोगों को बुढ़ापे में आय का साधन एक स्थायी देने के लिए अटल पेंशन योजना शुरू की गई है.

नई दिल्ली. केंद्र सरकार देश के नागरिकों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है. इन योजनाओं का मकसद लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सहायता उपलब्ध कराना है. सीनियर सिटीजन और जरूरतमंद लोगों को पेंशन मुहैया कराने के लिए भी सरकार कई योजनाएं चलाती है. ये योजनाएं बैंकिंग, इंश्योरेंस, रिटायरमेंट प्लान और डिजिटल लेनदेन जैसे अलग-अलग तरह के पहलूओं को शामिल करती हैं.

यहां हम आपको पिछले 8-9 सालों में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी ऐसी ही प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इन योजनाओं से आपको क्या लाभ मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- जितना मर्जी उतना कैश रख सकते हैं घर में, नहीं पड़ेगी इनकम टैक्स की रेड, बस ये जवाब रखें तैयार!

प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY)
इस योजना को सरकार द्वारा देश के प्रत्येक परिवार के लिए बैंक अकाउंट खुलवाने के मकसद से शुरू किया गया था. इस योजना की शुरुआत साल 2014 में हुई थी जिसके बाद करोड़ों लोगों ने इसके तहत बैंकों में अपना जीरो-बैलेंस अकाउंट खुलवाया. इसी अकाउंट के जरिए सरकार इंश्योरेंस कवरेज, क्रेडिट फैसिलिटी और सरकारी सब्सिडी आदि के पैसे लोगों को ट्रांसफर करती है.

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)
यह साल 2015 में शुरू की गई केंद्र सरकार की एक दुर्घटना बीमा योजना है. इसमें शामिल होने वाले लोगों को कम से कम प्रीमियम पर एक्सीडेंटल डेथ और विकलांगता पर इंश्योरेंस कवरेज दिया जाता है. इस योजना के तहत व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु और स्थायी पूर्ण विकलांगता के लिए 2 लाख रुपये का कवर प्रदान करती है और स्थायी आंशिक विकलांगता के लिए 1 लाख रुपये का कवर दिया जाता है.

अटल पेंशन योजना (APY)
यह सरकार की एक पेंशन योजना है, जिसे 2015 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर शुरू किया गया था. यह लोगों को बुढ़ापे में एक स्थायी आय का साधन बनाने के मकसद से शुरू की गई थी. इसे प्रमुख रूप से असंगठित क्षेत्र के मजदूर वर्ग को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है. इसमें शामिल होने वाला व्यक्ति अपने 60 वर्ष की आयु तक अपने पेंशन फंड में योगदान कर सकता है. उसके बाद हर महीने उसे एक निश्चित मासिक पेंशन देने का प्रावधान है.

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY)
देश में छोटे और लघु उद्योग यानी MSME सेक्टर को बढ़ावा देने के मकसद से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना शुरू की गई है. इसमें लोगों को खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है. जिसे बिजनेस सफल होने के बाद ईएमआई के रूप में वापस चुकाना होता है. सरकार का दावा है कि इस योजना के जरिए युवा अपना बिजनेस शुरू करके दूसरों को रोजगार दे रहे हैं.

प्रधानमंत्री वय वंदन योजना (PMVVY)
केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं में शामिल प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) भी एक पेंशन योजना है. यह योजना देश के वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक सुरक्षा देने के मकसद से शुरू की गई है. इस योजना के तहत रजिस्टर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को एक निश्चित अवधि तक नियमित पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है.

Tags: Bank Loan, Business news, Business news in, New Pension Scheme, Personal finance, PM Modi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More