JEE Advanced Result: समस्तीपुर के आदित्य अनमोल ने जेईई एडवांस में आया AIR 432 रैंक, छात्रों को मोबाइल से दूर रहने की सलाह के आदित्य अनमोल ने जेईई एडवांस में आया AIR 432 रैंक! छात्रों को मोबाइल से दूर रहने की सलाह 


रितेश कुमार/समस्तीपुर: जिले के सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भगवतपुर निवासी आदित्य अनमोल ने इस वर्ष जेईई एडवांस की परीक्षा में उच्च रैंकिंग के साथ सफलता पाई है. उन्हें जेईई मेन में एआईआर 432वां रैंक मिला है. यह उनका दूसरा प्रयास था. प्रथम प्रयास में उनका नामांकन एनआईटी सूरत में हुआ था, यह सफल छात्र बचपन से ही मेधावी रहा है. अनमोल के पिता बिहार प्रशासनिक सेवा के वरीय पदाधिकारी विद्यानाथ पासवान हैं. उन्होंने बेटे की सफलता पर अपार खुशी जाहिर की है.

ऐसे में आदित्य अनमोल ने छात्र-छात्राओं को विशेष सलाह दिए हैं. जिनके अपने जीवन में लागू करने के बाद वे अपने परिक्षा में अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं. जेईई एडवांस की परीक्षा में उच्च रैंकिंग लाने वाले इस होनहार छात्र का कहना है हम सभी को इस डिजिटल युग में अपना समय फोन पर न देकर पढ़ाई में लगाने की जरूरत है.

पढ़ाई पर विशेष तौर पर ध्यान देने की जरूरत
आदित्य अनमोल ने बताया कि- अभी के समय में छात्र-छात्रा पढ़ाई तो करते हैं, लेकिन डिजिटल युग होने के कारण अपना समय पढ़ाई के अलावा फोन पर काफी बिताते हैं. इसका नतीजा है कि अधिकांश युवा साथी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाते हैं. हम छात्र-छात्राओं को पढ़ाई पर विशेष तौर पर ध्यान देने की जरूरत है. तभी जाकर हम लोग अपने मकसद में कामयाब हो पाएंगे.

आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं आदित्य
वो शुरू से ही पढ़ाई पर ध्यान देते थे. जिसके फलस्वरूप उन्हें सीबीएसई द्वारा आयोजित 10 वीं की परीक्षा में उसे 87 प्रतिशत एवं 12वीं की परीक्षा में 82 प्रतिशत अंक मिले हैं. इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद आदित्य एक सफल आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं. उनकी सफलता पर दादा विश्वनाथ पासवान, मां रीना कुमारी, चाचा उमाकांत, अमरनाथ,सुरेश दास,सुधीर कुमार, सीता देवी, पुष्पा कुमारी, मेधा मृणाली आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

Tags: Bihar News, Local18, Samastipur news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More