Amazing-feats-of-the-pwd-department-two-feet-below-the-road-feasting-on-the-accident – News18 हिंदी

कृष्ण गोपाल द्विवेदी/बस्ती. दशकों पहले एक मूवी आई थी नाम था मेरा नाम जोकर, जिसका एक गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. गाने के बोल थे… ‘ये भाई जरा देख के चलो, दाएं ही नहीं बाएं भी, ऊपर भी नहीं नीचे भी’ ये गाना एकदम सार्थक होता है बस्ती में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाए गए सड़क पर, जिसको देख के आप हैरान रह जाएंगे की आखिर ये रोड वाहन से चलने के लिए बना है या हेलीकॉप्टर से.

करोड़ों अरबों रुपए खर्च कर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क तो बना दी गई लेकिन पटरी का ध्यान नहीं दिया गया. जिसका नतीज़ा यह रहा की सड़क और पटरी के बीच में डेढ़ से दो फिट का गैप हो गया है जो हर वक्त बड़े दुर्घटना को न्यौता दे रहा है. बस्ती जनपद में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाए गए एक दर्जन से अधिक नए सड़कों का यही हाल है. जिससे आए दिन रात या दिन में अगर चालक का ध्यान भटका तो समझ लीजिए वो सीधे यमराज के पास ही पहुंच जाएगा. आए दिन इस तरह के एक्सिडेंट देखने को भी मिलते हैं.

सड़क मार्ग दे रही दुर्घटना को आमंत्रण
अगर बीते एक महिने की बात की जाए तो जनपद में एक दर्जन एक्सीडेंट रोड और पटरी के बीच बने गैप की वजह से हुआ है. जनपद के राम जानकी मार्ग, बडे़ वन चौराहे से कचहरी तक का मार्ग, पॉलीटेक्निक से पुरानी बस्ती तक का मार्ग, हड़िया चौराहे से पाण्डेय बाजार तक का मार्ग और सबसे ताजुब की बात तो यह है की जिले के सभी बड़े अधिकारियों डीएम, एसपी, आईजी, कमिश्नर आदि बड़े अधिकारियों के आवास के पास बने सड़क का भी यही हाल है. तो आप अंदाजा लगा सकते हैं जनपद के बाकी सभी सड़कों का क्या हाल होगा.

परेशान हैं लोग
टैक्सी चालक उमाशंकर ने बताया कि हम लोग अगर सावधानी से गाड़ी न चलाएं तो जान बचा पाना मुश्किल है क्योंकि कहीं-कहीं तो सड़क और पटरी के बीच में दो-दो फिट के गड्ढे हैं और आए दिन इस तरह के मामले देखने को भी मिलते हैं.

Tags: Local18, Pwd

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More