ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा, हजारों नहीं इन कारों पर जून में 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट


हाइलाइट्स

जर्मन ब्रांड 2022 मॉडल्स पर तगड़ी छूट दे रही है.
2022 मॉडल्स पर 1 लाख रुपये से ज्यादा छूट मिलेगी.
2023 मॉडल्स पर डिस्काउंट थोड़ा कम मिल रहा है.

नई दिल्ली. भारत का ऑटोमोबाइल बाजार एक प्राइस सेंसिटिव मार्केट है. यहां कार खरीदना किसी इंडिविजुअल के लिए या किसी परिवार के लिए एक खास पल होता है. ऐसे में अगर कार पर डिस्काउंट मिल जाए तो क्या बात है. यहां हम आपको ऐसी ही कुछ कारों के बारे में बताएंगे जिन हजारों में नहीं बल्कि 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है.

Volkswagen Taigun
इस कार के 2022 मॉडल पर 65,000 रुपये से लेकर 1.40 लाख रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है. सबसे ज्यादा डिस्काउंट इस कार के टॉपलाइन मैनुअल वेरियंट पर मिल रहा है. वहीं, सबसे कम डिस्काउंट कम्फर्टलाइन वेरियंट पर मिल रहा है. वहीं अगर इस कार का 2023 वेरियंट आप खरीदते हैं तो आप 85,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें : इंडिया की सबसे ‘लाडली’ एसयूवी, खरीदना है तो जल्दी करें, कम हो गया वेटिंग पीरियड

Volkswagen Virtus
इस कार के भी 2022 मॉडल पर 2023 के मुकाबले ज्यादा डिस्काउंड मिल रहा है. अगर आप 2022 मॉडल खरीदते हैं तो 1.20 लाख रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं. यह डिस्काउंट इसके कम्फर्टलाइन और हाइलाइन मॉडल पर मिलेगा. वहीं, 2023 मॉडल पर 85,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है. BS6 Phase-2 मॉडल्स पर 55,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है.

यह भी पढ़ें : चलता-फिरता 5 स्टार होटल ! शिखर धवन की लग्जरी कार देख कर आप भी कहेंगे, काश…

कीमत
फोक्सवैगन ने वर्टस जीटी प्लस ट्रिम को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ 16.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) में लॉन्च किया. इसके साथ ही, जर्मन कार ब्रांड ने टाइगुन के लिए दो नए वेरिएंट भी लॉन्च किए हैं – जीटी ऑटोमैटिक और जीटी प्लस मैनुअल – जिनकी कीमत क्रमशः 16.89 लाख रुपये और 17.79 लाख रुपये है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Volkswagen Polo

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More