कभी कॉलेज नहीं गए, अब कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से बुलावा, वेदांता के मालिक ने कही ये बात


पटना. दिग्गज मेटल कंपनी वेदांता (Vedanta) के फाउंडर और चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़े किस्से शेयर करते रहते हैं. ट्विटर पर अग्रवाल के 1.71 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह अपने अकाउंट पर मोटिवेशनल पोस्ट शेयर करते हैं. इस बार उन्होंने पिछले सप्ताह कैंब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) में खींची फोटो शेयर कर बड़ी बात कही है.

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी जाने के अपने अनुभव के बारे में अनिल अग्रवाल ने लिखा कि यह किसी सपने से कम नहीं था. बिहार से निकलकर दुनिया के कई देशों में माइनिंग और मेटल बिजनेस का साम्राज्य खड़ा करने वाले अनिल अग्रवाल के मुताबिक, जो कभी कॉलेज नहीं गया, उसे कैंब्रिंज यूनिवर्सिटी बुलाया जाए और छात्रों के साथ बातचीत का मौका मिले, यह किसी सपने से कम नहीं है.

Tags: Business empire, Success Story

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More