वीरेंद्र सहवाग ने आदिपुरुष पर किया विवादित ट्वीट, आग में डाल दिया घी, फिल्म मेकर्स ले सकते हैं एक्शन !

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. अपने ट्वीट की वजह से वह काफी चर्चा में रहते हैं. इस वक्त बॉलीवुड फिल्म आदिपुरुष को लेकर काफी विवाद चल रहा है. इस कड़ी में अब सहवाग का नाम भी जुड़ गया है. पूर्व ओपनर ने फिल्म देखने से बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कुछ ऐसा लिख दिया जो फिल्म मेकर्स को चुभ सकता है.

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग लगातार अपने मजाकिया ट्वीट्स की वजग से सुर्खियों में रहते हैं. रविवार को बॉलीवुड की विवादों में घिरी फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर उन्होंने ट्वीट किया जो देखते ही देखते वायरल हो गई. आदिपुरुष फिल्म रामायण पर आधारित है जिसमें विवादित डायलॉग की वजह से इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है. फिल्म में प्रभास ने राम का किरदार निभाया है जबकि एक्ट्रेस कृति सेनन सीता माता की भूमिका अदा कर रही हैं.

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट पर फिल्म आदिपुरुष को लेकर एक चीखा ट्वीट किया. उन्होंने इसे प्रभास की पिछली सुपर डुपर हिट फिल्म बाहुबली को जोड़ा है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, आदिपुरुष देखकर पता चला कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था.’ इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी यूज किया है.

सहवाग द्वारा दिया गया यह ट्वीट विवाद खड़ा कर सकता है. पहले से ही विवादित डायलॉग की वजह से इसे कई जगहों पर बैन किया जा चुका है. फिल्म मेकर्स को इसे काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है. 600 करोड़ में इस फिल्म को बनाया गया है और पहले हफ्ते में अच्छा कलेक्शन करने के बाद यह फिल्म औंधे मुंह जा गिरी. अब सहवाग जैसे बड़ी हस्ती का ऐसे फिल्म को लेकर लिखना उसे और नुकसान पहुंचा सकता है.

Tags: Virender sehwag

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें