
मनोज राठी/चंडीगढ़: चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में आज मौसम का मिजाज बदल गया है. सुबह से ही दिन सुहाना बना हुआ है. चंडीगढ़ समेत पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई, जिससे गर्मी से काफी राहत मिली है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है.
पिछले दो दिन से आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन हल्की बारिश ने उमस पैदा कर दी थी. ऐसे में रविवार को हुई बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया है. बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है और गर्मी व उमस से लोगों को निजात मिली है. मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है. अगले चार दिनों तक यहां गरज के साथ तेज बारिश होने की सम्भावना है.
मौसम का लुत्फ उठाने निकले लोग
बीते दिनों गर्मी और उमस के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे, पर आज जहां एक तरफ मौसम सुहावना बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ रविवार होने की वजह से लोगों ने बाहर घूमने का मन बनाया हुआ है. चंडीगढ़ की सुखना झील पर लोग मौसम का आनंद उठाने के लिए पहुंचे हुए हैं. लोगों ने बताया कि काफी समय से वो गर्मी की मार झेल रहे थे और आज उन्होंने राहत महसूस की है. सुहाने मौसम का लुफ्त उठाते हुए कई लोग सुखना झील पर मजेदार पल बिताने के लिए आए हैं. पर्यटक तो सैकड़ों किलोमीटर की दूरी से यहां पहुंचे हुए हैं.
.
Tags: Chandigarh news, Haryana weather, Heavy rain alert, Local18
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 15:54 IST





