NEET UG Counselling 2023 Date: नीट यूजी काउंसलिंग जल्द होगी शुरू, बिना इन डॉक्यूमेंट्स के नहीं हो सकेंगे शामिल


NEET UG Counselling 2023 Date: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG 2023) यूजी के लिए काउंसलिंग (NEET UG Counselling 2023) प्रक्रिया की तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी. एक बार काउंसलिंग (NEET UG 2023 Counselling) की तारीखें घोषित होने के बाद शेड्यूल NEET UG Counselling की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा.

काउंसलिंग प्रक्रिया (NEET UG Counselling 2023) शुरू होने से पहले मेडिकल उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें. NEET UG Counselling 2023 के लिए MBBS उम्मीदवारों को जिन डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी वे हैं:
वैध सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र (आधार, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र)
NEET UG 2023 Score Card
कक्षा 10वीं, 12वीं की मार्कशीट
NEET UG Admit Card 2023
माइग्रेशन सर्टिफिकेट
मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
कैटेगरी सर्टिफिकेट, जैसे जाति, ईडब्ल्यूएस, विकलांगता आदि (यदि आवश्यक हो)

NEET UG के लिए नई गाइडलाइंस
इस बीच नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने हाल ही में संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसमें कहा गया है था कि फिजिक्स में प्राप्त अंकों को प्राथमिकता दी जाएगी, उसके बाद केमेस्ट्री और बायोलॉजी को प्राथमिकता दी जाएगी. इसे पहले बायोलॉजी को प्राथमिकता दी जाती थी, उसके बाद केमेस्ट्री और फिर फिजिक्स को. आयोग ने नई टाई-ब्रेकिंग पॉलिसी भी जारी की है, जिसके अगले साल से लागू होने की संभावना है.

NTA ने 13 जून को NEET UG 2023 के नतीजे घोषित किए, जिसमें तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने 99.99 प्रतिशत अंक हासिल करके शीर्ष रैंक हासिल की. परीक्षा के लिए कुल 20.38 लाख ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 11.45 लाख उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए थे.

ये भी पढ़ें…
आईआईटी में एक साथ दो कोर्स करने का मौका! JEE Advanced स्कोर से मिलेगा एडमिशन
बीपीएससी ने जारी किया इस भर्ती परीक्षा की शेड्यूल, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

Tags: NEET, Neet exam, NEET UG 2023

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More