School Closed: इस जिले में बढ़ाई गईं स्कूलों की छुट्टियां, गर्मी-लू के चलते लिया गया फैसला

School Closed News in Patna: एक तरफ जहां देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के चलते लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं दूसरी तरफ कुछ जगहों पर इतनी गर्मी है कि स्कूलों की छुट्टियां बढ़ानी पड़ रही हैं. ये हालात हैं बिहार की राजधानी पटना के, जहां पर भीषण गर्मी और चल रही लू के कारण प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं.

पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी कर जिले के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों को फिलहाल बंद रखने का आदेश दिया है. आदेश के अनुसार 12वीं तक के सभी स्कूल 28 जून तक बंद रहेंगे. गौरतलब है कि इससे पहले राजधानी में 19-24 जून तक गर्मी के कारण स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए थे.

29 को रहेगी छुट्टी
गर्मी के कारण प्राइमरी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर सभी विद्यालय 28 जून तक बंद रहेंगे. वहीं 29 जून को बकरीद के कारण छुट्टी है. ऐसे में अब पटना में 30 जून से ही स्कूल खुलने के आसार हैं. बता दें कि राजधानी में दिन का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच रहा है. वहीं अन्य जिलों में भी हीटवेव देखने को मिल रही है. जिस वजह से एहतियातन स्कूल बंद रखने का फ़ैसला किया गया है.

ये भी पढ़ें-
विदेश जाकर करना चाहते हैं कमाई, तो ये देश हैं सबसे बेस्ट, लाखों में मिलती है सैलरी
जीनियस जिसे कंप्यूटर साइंस और AI का माना जाता है जनक, भारत से रहा गहरा नाता, हुई थी दर्दनाक मौत

Tags: Education, School closed, School closed 1st to 12th

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More