सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी झंडे गाड़ रही Maruti की ये तीन कारें, आंख बंद कर खरीद रहे लोग, देती हैं जबरदस्त माइलेज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

2022 में भारत से 5.77 लाख कारों का हुआ एक्सपोर्ट.
मारुति सुजुकी बनी सबसे ज्यादा कार एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी.
बलेनो, स्विफ्ट की सबसे ज्यादा डिमांड.

नई दिल्ली. मारुति सुजुकी का बिजनेस दुनिया भर में हुआ है. कंपनी भारत में न केवल कारें बनाती है बल्कि अपने कई मॉडलों को बाहर के देशों में निर्यात भी करती है. कंपनी ने भारत से वाहनों का निर्यात 1986 में शुरू किया था और आज दुनिया भर के 100 से ज्यादा देशों में वाहनों का निर्यात कर रही है. कंपनी का एक्सपोर्ट बिजनेस प्रमुख रूप से लैटिन अमेरिका, अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों में फैला हुआ है.

वैसे तो कंपनी भारत में लगभग एक दर्जन मॉडलों की बिक्री कर रही है, लेकिन कुछ चुनिंदा मॉडलों का ही निर्यात कर रही है. निर्यात के आंकड़ों से पता चलता है कि कंपनी की कुछ कारें लोगों को खूब पसंद आ रही हैं. कंपनी की इन कारों की इतनी डिमांड है कि एक्सपोर्ट होने वाली टॉप-10 कारों की लिस्ट में सबसे पहली 3 कारें मारुति सुजुकी की हैं. बता दें कि कंपनी भारत से बाहर भेजी जाने वाली कारों को सुजुकी (Suzuki) ब्रांड से बेचती है.

यह भी पढ़ें: मार्केट में इन 5 एसयूवी कारों की है अंधी डिमांड, बिना टेस्ट ड्राइव किए खरीद रहे लोग, नंबर-1 पर नहीं है मारुति की कोई कार

Maruti Suzuki की तीन सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली कारें:
मारुति सुजुकी की देश से निर्यात होने वाली प्रमुख कार मॉडलों बलेनो, डिजायर, स्विफ्ट और एस-प्रेसो शामिल है. वित्तीय वर्ष 2022 में मारुति सुजुकी ने देश से 238,376 कारों का निर्यात किया था. इस आंकड़े के साथ मारुति सुजुकी देश से सबसे ज्यादा कारों का निर्यात करने वाली निर्माता रही. कंपनी की सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली कार में पहले नंबर पर डिजायर रही जिसकी 48,047 यूनिट्स का निर्यात किया गया. डिजायर के निर्यात में 300% का इजाफा हुआ.

इसके बाद 45,332 यूनिट्स के साथ बलेनो दूसरी सबसे ज्यादा निर्यात होने वाली कार रही. बलेनो के निर्यात में भी 117 प्रतिशत का भारी इजाफा हुआ. वहीं स्विफ्ट 32,862 यूनिट्स के तीसरी और एस-प्रेसो 27,322 यूनिट्स के साथ चौथी सबसे ज्यादा निर्यात होने वाली कार रही. मारुति की ये सभी कारें भरोसेमंद इंजन और माइलेज के लिए भारत में लोकप्रिय हैं.

हुंडई भी नहीं है पीछे
मारुति सुजुकी के बाद हुंडई इंडिया, किया मोटर्स और फॉक्सवैगन सबसे ज्यादा वाहनों का निर्यात करने वाली कंपनियों में से रहीं। हुंडई की बात करें तो कंपनी वरना, क्रेटा और ग्रैंड आई10 नियोस जैसे मॉडलों का निर्यात कर रही है. वहीं फॉक्सवैगन की वेंटो (Vento) की बाहर के देशों में अच्छी डिमांड है.

Tags: Auto News, Auto sales, Cars, Maruti Suzuki

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें