Delhi Famous Food: बेड़मी पूरी-नागौरी हलवा के लिए फेमस है ये दुकान, एक बार खाएंगे तो चांटते रह जाएंगे उंगलियां


गौहर/दिल्ली. पुरानी दिल्ली में ना जाने कितनी ही ऐसी दुकानें हैं जो बेहद पुरानी हैं. जबकि उनके खाने उतने ही प्रसिद्ध भी हैं. दिल्‍ली में आपको तमाम जगह छोले भटूरे, राजमा चावल या फिर चाट पापड़ी खाने को मिल जाएगी. हालांकि कुछ ऐसे व्‍यजंन भी है, जिन्‍हें लोग कुछ ही दुकानों पर खाना पसंद करते हैं. उनमें बेड़मी पूरी और नागौरी हलवा शामिल है. जबकि बेड़मी पूरी और नागौरी हलवा खाने के शौकीनों के लिए पुरानी दिल्‍ली की ‘प्रसाद माखन लाल’ की दुकान बेहतर ठिकाना है.

दुकान के मालिक हर्ष ने बताया कि यह दुकान 1940 से है. यह इनकी पांचवीं पीढ़ी है जो इस दुकान को चला रही है. यह दुकान हमारे परदादा ‘राम प्रसाद’ ने शुरू की थी. बेड़मी पूरी और नागौरी हलवा की खासियत पूछने पर इन्होंने कहा कि कुछ पुरानी चीजें हैं जो आज तक नहीं बदली. इसी कारण आज भी इसका स्वाद वैसा ही है. हर्ष ने बताया कि इनकी दुकान का मालपुआ और गुलाब जामुन भी लोग पसंद करते हैं.

जानें खासियत और रेट
हर्ष ने बताया कि इनकी बेड़मी पूरी बनाने के लिए मोटा आटा पिसवाया जाता है. इसके बाद उस पर पीटी लगाकर उसे घी में अच्छे से तला जाता है. फिर मीठी चटनी, घिया के अचार, छोले की सब्जी और आलू की सब्जी के साथ इसे दिया जाता है. नागौरी हलवा के बारे में उन्होंने बताया कि इसे सूजी से तैयार किया जाता है. जबकि बेड़मी पूरी की प्लेट का रेट 90 रुपये , तो नागौरी हलवे का रेट 100 रुपये है.

बेड़मी पूरी और नागौरी हलवा है लाजवाब
ग्राहक आरके वशिष्ठ ने बताया कि वह यहां पर 35 साल से आ रहे हैं. इस दुकान की ‘बेड़मी पूरी और नागौरी हलवा’ काफी अच्छा लगता है. वह अक्‍सर खाने आते हैं.

Delhi Famous Food: क्‍या आपने खाया है दिल्ली का ये फेमस स्ट्रीट फूड? परोसने का अंदाज जीत लेगा दिल

जानें लोकेशन और टाइमिंग
इस दुकान पर आने के लिए आपको येलो मेट्रो लाइन से चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा. वहां से आपको खारी बाउली आना होगा. यहीं पर आपको यह दुकान मिल जाएगी. यह दुकान हफ्ते के सातों दिन खुली रहती है. जबकि सुबह 8:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक आप कभी भी यहां आ सकते हैं.

Tags: Delhi news, Food, Food 18, Street Food

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More