सनी देओल और ऐश्वर्या राय की वो बिग बजट फिल्म… जो कभी नहीं हो पाई रिलीज, करोड़ों खर्च के बाद हुई डब्बाबंदpriya

मुंबईः सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) जल्दी ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म को लेकर सनी लगातार चर्चा में हैं. फिल्म में वह फिर अमीषा पटेल के साथ दिखाई देंगे. ये उनकी 2001 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर की सीक्वल है, जो 15 अगस्त को ही रिलीज हुई थी और गदर 2 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी. लेकिन, यहां हम आपको गदर 2 नहीं बल्कि सनी देओल की उस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो कभी रिलीज ही नहीं हो पाई. कहा जाता है, ये उस समय की सबसे महंगी फिल्मों में से थी, जिसमें उनके साथ ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) दिखाई देतीं, लेकिन सनी देओल और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर ये फिल्म कभी रिलीज ही नहीं हो पाई.

सनी देओल और ऐश्वर्या राय ने ‘इंडियन’ नाम की एक फिल्म की थी, लेकिन कुछ वजहों से ये बिग बजट फिल्म डब्बाबंद हो गई. ये फिल्म उस समय की सबसे बड़े बजट की फिल्मों में से थी, जिस पर मेकर्स ने करोड़ों रुपये खर्च किए थे. कहा जाता है ऐश्वर्या राय और सनी देओल ने इस फिल्म के एक गाने में कई बोल्ड सीन भी दिए थे, जिसे लेकर खूब बवाल हुआ था.

फिल्मीबीट के अनुसार, फिल्म के एक गाने पर लगभग 1.75 करोड़ खर्च हुए थे. फिल्म में सनी देओल डबल रोल में नजर आने वाले थे. जिसमें से एक में तो वह आर्मी ऑफिसर के रोल में दिखाई देते तो दूसरे में वे आतंकवादी के किरदार में थे. फिल्म पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके थे. फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी, लेकिन बाद में अचानक ही फिल्म की शूटिंग रोक दी गई और फिर कभी दोबारा शुरू ही नहीं हो पाई. बाद में फिल्म रिलीज भी नहीं हुई.

हालांकि, आज तक इसकी वजहें साफ नहीं हो पाईं कि ये फिल्म आखिर कभी पूरी क्यों नहीं हो पाई. लेकिन, कहा जाता है कि फिल्म का बजट मेकर्स के बजट के हिसाब से ज्यादा होता जा रहा था, ऐसे में फिल्म को बीच में ही बंद कर दिया गया. 1997 में बनने वाली फिल्म के प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी थे और पदम कुमार इसे डायरेक्ट कर रहे थे. ऐसे में मेकर्स को ही नहीं, सनी देओल और ऐश्वर्या को भी इस फिल्म से बहुत उम्मीदें थीं. लेकिन, ये फिल्म ना तो कभी पूरी बन पाई और ना ही रिलीज हो सकी.

Tags: Aishwarya rai, Bollywood, Sunny deol

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More