
शिवहरि दीक्षित/हरदोई: सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत पशुआश्रय स्थलों का निर्माण तो कराया गया. मगर छुट्टा गौवंश पशुआश्रय स्थल छोड़ शहर में अपना आशियाना बना रहे हैं, जो नागरिकों के लिए मुसीबत बनती जा रही है.हरदोई में छुट्टा गौवंशों की वजह से यहां के नागरिकों के लिए ये एक मुसीबत बन कर रह गई है.
हर वक्त छुट्टा गौवंशों की वजह से बच्चों व बड़ों के ऊपर खतरा मंडराता रहता है, बच्चों का घर के बाहर खेलना मुश्किल हो चुका है. वहीं अगर पार्क की बात करें तो वहां भी छुट्टा गौवंश अपना कब्जा जमाए रहते हैं, जिसकी वजह से बच्चे पार्क में खेलने का मन मार कर रह जाते हैं.
छुट्टा गौवंशों से वाहनों को नुकसान
स्थानीय निवासी अनुज गुप्ता बताते हैं कि- शहर में हर तरफ छुट्टा गौवंश घूमते हुए दिख जाएंगे. आए दिन इनकी वजह से वाहनों में नुकसान होता रहता है. अगर घर के बाहर गाड़ियां खड़ी कि जाएं तो इन जानवरों के द्वारा इनमें नुकसालन पहुंचाया जाता है.
प्रशासन की लापरवाही से नागरिकों की बढ़ी मुश्किलें
हरदोई जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते पशुआश्रय स्थलों में भारी अव्यवस्थाएं फैली हुईं हैं, जिस ओर कोई अधिकारी ध्यान देना नहीं चाहता है. वहीं शहर में घूम रहे जानवरों को पकड़ने के लिए भी प्रशासन कुछ नहीं कर रही है. जब किसी अधिकारी से इस संबंध में जवाब मांगा जाता है तो वह कुछ भी बोलने से बचते हैं. आलम यह है कि लापरवाही तो अधिकारी कर रहे हैं, मगर इसका खामियाजा नागरिकों तो भुगतना पड़ रहा है. सड़क के बीच घूमते व कब्जा जमाए छुट्टा गौवंश हादसों का कारण बनते जा रहे हैं. जिस वजह से आए दिन कोई ना कोई इनके हमले का शिकार हो जाता है.
.
Tags: Hardoi News, Local18, Uttarpradesh news
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 09:35 IST





