BCCI को 60 दिन में चुनना होगा चीफ सेलेक्टर, वर्ल्ड कप टीम सबमिशन की डेडलाइन कब तक ? जानिए सबकुछ

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पास चीफ सेलेक्टर चुनने के लिए 60 दिनों का समय बचा है. आईसीसी ने आगामी वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में टीम सबमिशन की डेडलाइन 29 अगस्त तय किया है. इस समय बीसीसीआई सेलेक्शन कमेटी में 4 लोग हैं जिनके पास ओवरऑल 55 मैचों का अनुभव है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या ये चयनसमिति भारत में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप के लिए एक बेहतरीन टीम का चयन कर पाएगी?

बीसीसीआई ने सेलेक्शन कमेटी में खाली एक जगह के लिए आवदेन मांगे हैं. आईसीसी वर्ल्ड कप के शेड्यूल अभी जारी नहीं हुए हैं लेकिन माना जा रहा है कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो सकती है. वेबसाइट इनसाइड स्पोर्ट ने आईसीसी के हवाले से लिखा है कि टूर्नामेंट के लिए टीम सबमिशन मेन इवेंट के शुरू होने से 30 दिन पहले करना होता है. सपोर्ट पीरियड की शुरुआत टूर्नामेंट शुरू होने से एक सप्ताह पहले शुरू हो जाती है. आप टीम में सपोर्ट पीरियड शुरू होने से पहले परिवर्तन कर सकते हैं और इसके लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं होती है.

स्टिंग ऑपरेशन में फंसने के बाद चेतन शर्मा ने इस्तीफा दे दिया था
सपोर्ट पीरियड के शुरू होने के बाद आपको टीम में बदलाव के लिए तकनीकी समिति से परमिशन लेनी पड़ती है. 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा को छोड़कर चयन समिति को बदल दिया था. हालांकि इसी साल फरवरी में एक स्टिंप ऑपरेशन के सामने आने के बाद चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. तभी से चयन समिति में एक जगह खाली है और बोर्ड ने इसके लिए जो आवदेन मांगे हैं उसकी आखिरी तारीरख 30 जून है.

एशेज में महिला क्रिकेटर का धमाल, इंग्लैंड की बैटर ने 88 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, खास लिस्ट में बनाई जगह

WTC फाइनल के लिए 4 सदस्यीय चयन समिति ने किया था टीम इंडिया का चयन
हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए शिवसुंदर दास की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय चयन समिति ने भारतीय टीम का चयन किया था. डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारतीय टीम का जो हस्र हुआ उसे बीसीसीआई दोबारा नहीं देखना चाहेगी.

Tags: BCCI, Chetan Sharma, Icc world cup

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More