TNPL 2023: कप्तानों की टाइट फाइट, छक्के से हुआ खेल राइट, 37 साल के बैटर के शतक से जीती टीम


हाइलाइट्स

TNPL 2023 में 37 साल के कप्तान ने शतक ठोका है
बैटर ने 61 गेंद में नाबाद 104 रन बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली. टी20 क्रिकेट में अब शतक जड़ना बाएं हाथ का खेल हो गया है. हर दूसरे मैच में ऐसा देखने को मिल रहा है. आईपीएल 2023 के बाद तमिलनाडु प्रीमियर लीग खेली जा रही है. इसमें भी चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिल रही है. अब तक लीग में 15 मैच हुए हैं और 2 शतक के साथ 12 अर्धशतक लग चुके हैं. लीग के इस सीजन का दूसरा शतक नेल्लई रॉयल किंग्स और चेपॉक सुपर गिलीज के बीच सालेम में खेले गए 14वें मैच में आया. नेल्लई रॉयल किंग्स के कप्तान अरुण कार्तिक ने 61 गेंद में नाबाद 104 रन की नाबाद पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई.

इस शतक के साथ ही अरुण कार्तिक ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में इतिहास रच दिया. वो लीग में 3 शतक जमाने वाले पहले बैटर बने. अरुण ने TNPL में पहला शतक 2019 में ठोका था. तब उन्होंने 61 गेंद में 106 रन बनाए थे. 3 साल बाद 2022 में अरुण ने 57 गेंद में 106 रन की पारी खेली थी और TNPL 2023 में 37 साल के अरुण ने 61 गेंद में नाबाद 104 रन बनाए.

कप्तानों की टाइट फाइट
मैच की अगर बात करें तो चेपॉक सुपर गिलीज के कप्तान बाबा अपराजित ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की. बाबा अपराजित ने 79 रन की कप्तानी पारी खेली. उनके अलावा चेपॉक का कोई बैटर बड़ी पारी नहीं खेल पाया. चेपॉक गिलीज ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए. नेल्लई रॉयल किंग्स के सामने 160 रन का लक्ष्य था. एक टीम के कप्तान को दूसरी टीम के कप्तान ने मुंहतोड़ जवाब दिया.

Tags: Cricket news, T20

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More